फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader prakash thakur statement

कांग्रेस नेता बोले- मंत्री ने बागवानी विकास प्रोजेक्ट की डीपीआर को किया अनदेखा

Mon, 30 Apr 2018 09:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Mon, 30 Apr 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
congress leader prakash thakur statement

विश्व बैंक से वित्तपोषित बहुचर्चित बागवानी विकास परियोजना पर बागवानी मंत्री के सवाल उठाने के बाद कांग्रेस नेता प्रकाश ठाकुर ने पलटवार किया है। उन्होंने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि मंत्री ने इस प्रोजेक्ट की डीपीआर को ठीक से नहीं देखा है।

विज्ञापन


एपीडा के पूर्व निदेशक, एचपीएमसी के पूर्व उपाध्यक्ष और जिला कांग्रेस कमेटी शिमला (ग्रामीण) के पूर्व अध्यक्ष रहे प्रकाश ठाकुर ने कहा है कि इस प्रोजेक्ट पर मंत्री का सवाल उठाना सही नहीं हैं। पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बनाई प्रोजेक्ट की डीपीआर में पूरे प्रदेश का ध्यान रखा गया है। 
विज्ञापन


बताया कि इस परियोजना में शीतोष्ण फलों जैसे सेब, नाशपाती, चेरी आदि के लिए कुल बजट प्रावधान 15.86 करोड़ का किया गया, जबकि उपउष्णकटीबंधीय आम, लीची, नींबू प्रजाति आदि फलों के लिए ये प्रावधान 13,700 रुपये का किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शीतोष्ण फलों के लिए नया क्षेत्र 13,700 हेक्टेयर और उपउष्णकटीबंधीय फलों के लिए ये क्षेत्र 4500 हेक्टेयर का होगा। कहा कि परियोजना में कवर किए जा रहे 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में से 11,750 हेक्टेयर सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में कवर किया जाना है।

शेष 18,250 हेक्टेयर क्षेत्र शिमला, कुल्लू, लाहौल स्पीति, मंडी और किन्नौर में कवर किया जाना है। प्रोजेक्ट के तहत दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कांगड़ा जिले के पालमपुर और शिमला जिले के शिलारू में प्रस्तावित हैं।


1500 कलस्टर में से लगभग 590 सोलन, सिरमौर, चंबा, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए प्रोसेसिंग सुविधा नादौन और घुमारवीं में रहेगी। 13 प्रस्तावित सीएससी में से 11 हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा और सोलन में प्रस्तावित हैं। 14 मंडियों में से दो मंडी, एक सिरमौर, दो सोलन और दो कांगड़ा में अपग्रेड की जानी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed