फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader neeraj bharti Inquired for three hours in Abusive remark case

पूर्व सीपीएस से पूछताछ को चार घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल किया जब्त

Sat, 08 Sep 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Sep 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
congress leader neeraj bharti Inquired for three hours in Abusive remark case

भाजपा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पूर्व सीपीएस एवं जवाली से कांग्रेस के विधायक रहे नीरज भारती से बीसीएस स्थित महिला थाने में करीब तीन घंटे तक पूछताछ हुई।

विज्ञापन


पुलिस उनका मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच को भेज रही है। भारती के खिलाफ ढली थाने में मामला दर्ज है और उन्हें पूछताछ को वहीं बुलाया लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं के जुटने के बाद उन्हें बीसीएस थाने ले जाया गया।
विज्ञापन


भारती को तीन पन्नों की प्रश्नावली दी गई और उसके जवाब लिखित में लिए गए। इससे पहले भारती जब ढली थाने जा रहे थे तो उन्हें दोपहर करीब पौने तीन बजे बीसीएस में ही रोक लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चला

congress leader neeraj bharti Inquired for three hours in Abusive remark case

करीब चार घंटे तक हाई प्रोफाइल ड्रामा चला। शाम सात बजे वे पूछताछ के बाद बाहर निकले। थाने के बाहर उन्हें कड़ी सुरक्षा में निकाला गया, लेकिन कुछ महिलाओं ने उनसे हाथापाई करने की कोशिश की। पुलिस बल ने उन्हें रोक दिया।

हालांकि, काफी देर तक पुलिस के साथ गहमागहमी होती रही।लिखित प्रश्नावली ने पुलिस ने पूछा कि आप फेसबुक कब से चला रहे हो, महिला से अभद्र टिप्पणी के मामले में आपका क्या कहना है।

थाने के बाहर भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई।  नीरज भारती पर भाजपा महिला मोर्चा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि फेसबुक पर उन पर अभद्र टिप्पणी की गई।

शिकायत के आधार पर थाना ढली में भारती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को इसी मामले में पूछताछ के लिए थाना ढली बुलाया गया। पुलिस ने किसी अनहोनी का अंदेशा होने की वजह से पूछताछ की जगह ऐन मौके पर बदल दी। 

इतना क्या गुनाह किया पानी तो पिता दो 

congress leader neeraj bharti Inquired for three hours in Abusive remark case

पुलिस ने बीसीएस में क्यूआरटी लगा दी। कड़ी सुरक्षा में पूछताछ के बाद भारती को जाने दिया गया। उन्हें फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। डीएसपी सिटी दिनेश शर्मा ने कहा कि नीरज भारती से तीन घंटे तक थाने में पूछताछ चली। मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की छानबीन चल रही है। पूछताछ के दौरान नीरज भारती को प्यास लगी तो उन्होंने पुलिस से पानी मांगा।उन्होंने तंज कसा कि ऐसा क्या गुनाह कर दिया कि पानी भी नहीं पिला रहे हो। उन्होंने कहा कि इतने सवालों के जवाब तो मैंने एग्जाम में भी नहीं दिए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed