फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress leader Naresh Chahuan targets CM Jairam Thakur

मंडी में समीकरण बदलने से मुख्यमंत्री बौखलाए: नरेश चौहान

Sun, 14 Apr 2019 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 14 Apr 2019 05:25 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Naresh Chahuan targets CM Jairam Thakur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व केंद्रीय संचार राज्य मंत्री पंडित सुखराम के कांग्रेस में आने से मंडी में समीकरण बदलने से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बौखला गए हैं। यही कारण है कि मुख्यमंत्री अब उनके परिवार पर निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन


जब सुखराम और उनके परिवार ने भाजपा की सरकार बनाने में मदद की थी तो सब ठीक था। आज अनिल शर्मा ने मंत्री पद छोड़ दिया तो सीएम को परेशानी हो रही है। चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जब चाहते अनिल शर्मा को मंत्री पद से हटा देते तो फिर लंबे समय तक ड्रामा क्यों किया गया। 
विज्ञापन


महासचिव नरेश चौहान ने रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती ने अभद्र टिप्पणी की है। इसके लिए सती सार्वजनिक तौर पर माफी मांगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गंभीर मामले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। भाजपा सरकार 14 माह तक 69 नेशनल हाईवे बनाने की बात करती रही है और यह भी जुमला ही साबित हुआ है। अब माहौल बदल गया है और भाजपा की पोल पट्टी खुल गई गई है। मोदी सरकार ने पांच साल में चुनिंदा कंपनियों के 6 लाख करोड़ का कर्जा माफ किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed