{"_id":"6106b9f3dca3453b6e45ebad","slug":"congress-leader-kaul-singh-thakur-statement-over-mandi-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल सिंह बोले- मंडी उपचुनाव के लिए प्रतिभा बेहतर प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल सिंह बोले- मंडी उपचुनाव के लिए प्रतिभा बेहतर प्रत्याशी
Sun, 01 Aug 2021 08:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 01 Aug 2021 08:43 PM IST
सार
मीडिया से बातचीत के दौरान कौल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने जयराम ठाकुर को अनुभवहीन बताया।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री कौल सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडी संसदीय सीट पर उपचुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी की तलाश में जुटी हुई है। हाल ही में मंडी में पर्यवेक्षक एवं नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने यहां जिला, ब्लॉक पदाधिकारियों के साथ मंथन किया था, जिसके बाद बतौर प्रत्याशी पूर्व मंत्री कौल सिंह का नाम भी सामने आया था। करीब एक सप्ताह बाद कौल ने मीडिया के सामने आकर इस सीट से अब प्रतिभा सिंह को टिकट देने की पैरवी की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह सबसे बेहतरीन प्रत्याशी साबित होंगी और वीरभद्र सिंह के कार्यों का उन्हें वोट के रूप में लाभ मिलेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह उपचुनाव नहीं लड़ना चाहते पर हाईकमान आदेश करेगा तो पीछे भी नहीं हटेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान कौल ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने जयराम ठाकुर को अनुभवहीन बताया। कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर सुपर सीएम बनकर सरकार चला रहे हैं, जिन्होंने सीएम को भ्रष्टाचार करना और झूठ बोलना सीखा दिया है।
विज्ञापन
सभी मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से दुखी हैं पर खुले तौर पर नहीं बोल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उपचुनावों को लेकर जिला में आधे-अधूरे विकास कार्यों के उद्घाटन कर वाहवाही लूट रहे हैं। कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी पर उन्होंने कहा कि यह सब पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस प्रदेश में 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करके सत्ता में लौटेगी। उसके बाद पार्टी तय करेगी कि सीएम की बागडोर किसके हाथ सौंपी जाए।
विज्ञापन