{"_id":"592c37584f1c1bd657bdb076","slug":"congress-leader-celebration-after-hearing-on-virbhadra-bail-plea-in-da-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीरभद्र के साथ मंत्रियों-विधायकों का दिल्ली में डेरा, मनाया जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीरभद्र के साथ मंत्रियों-विधायकों का दिल्ली में डेरा, मनाया जश्न
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 30 May 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम वीरभद्र सिंह के साथ ही मंत्रियों, विधायकों और उनके समर्थक अन्य नेताओं ने भी नई दिल्ली में डेरा डाल दिया है। नई दिल्ली में सीबीआई की विशेष अदालत में सीएम वीरभद्र सिंह की जमानत याचिका के मंजूर होने की सूचना मिलते ही सीएम वीरभद्र सिंह के समर्थक नेताओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
कई कांग्रेस नेताओं ने इकट्ठे होकर यहां जश्न भी मनाया। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और पत्नी एवं पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह पहले से ही उनके साथ नई दिल्ली में हैं। सोमवार को नई दिल्ली में सीएम वीरभद्र सिंह के साथ उनके मंत्रिमंडल के पांच सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये ऊर्जा मंत्री सुजान सिंह पठानिया, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा और आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी थे। इनके अलावा निगमों-बोर्डों के कई अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भी नई दिल्ली में ही थे। कोर्ट से सीएम वीरभद्र सिंह को राहत मिलते ही इन नेताओं ने उन्हें बधाइयां दीं।
विज्ञापन
विरोधी खेमे के नेताओं में छाई मायूसी
सीएम वीरभद्र सिंह की जमानत अर्जी मंजूर होने के बाद उनके विरोधी खेमे के कांग्रेस नेताओं में मायूसी छा गई। ये नेता सुबह 10 बजे से ही नई दिल्ली स्थित सीबीआई अदालत में चल रही कार्रवाई में पल-पल की खबर ले रहे थे।
वीरभद्र की लोकप्रियता से डर गई भाजपा : स्टोक्स
शिमला। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि भाजपा वीरभद्र सिंह की लोकप्रियता से भयभीत है। इसलिए उन्हें किसी न किसी मामले में फं साने व उलझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सारी साजिशें नाकाम साबित होंगी और वीरभद्र की सरकार हिमाचल प्रदेश में फिर अपना परचम लहराएगी।
उन्होंने कहा कि वीरभद्र सरकार ने हिमाचल में विकास कार्यों की झड़ी लगा दी है। कर्मचारियों के अलावा अन्य वर्ग को भी फायदा पहुंचाया है। राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश के विकास कार्यों की सराहना हुई है। कांग्रेस की साढ़े चार वर्ष की उपलब्धियों भरी गाथा से भाजपा में भारी हलचल है। वह किसी न किसी तरह सत्ता हथियाने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रही है।
स्टोक्स ने कहा कि उनका न्याय प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है। वीरभद्र सिंह को पहले भी कई बार झूठे मामलों में फं साने की कोशिश की गई है, लेकिन हर बार वह पाक-साफ साबित हुए हैं।