{"_id":"8c629c2483bf319f5c9fed9a64956cc0","slug":"congress-leader-assoult-igmc-security-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीएमसी में कांग्रेसी नेता की धुनाई, मुश्किल से जान बचाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीएमसी में कांग्रेसी नेता की धुनाई, मुश्किल से जान बचाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Nov 2014 11:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीएमसी अस्पताल में जिला शिमला के एक कांग्रेस नेता की सिक्योरिटी गार्ड ने डंडे से पिटाई कर दी। वह अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में जबरन दाखिल होना चाह रहे थे। सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें रोका तो वह गाली गलौज पर उतर आए।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता होने का रौब भी झाड़ा। जब नेता नहीं माने तो तो सिक्योरिटी गार्ड ने डंडा चला दिया। काफी देर तक आईजीएमसी गेट पर हंगामा होता रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी का मेडिकल करवाया।
विज्ञापन
लक्कड़ बाजार पुलिस चौकी ने कार्रवाई की। कांग्रेस नेता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण के एक बड़े पदाधिकारी बताए जा रहे हैं। शनिवार रात करीब पौने दस बजे यह अपने कुछ लोगों के साथ आईजीएमसी अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
आपातकालीन वार्ड में इनका कोई परिचित दाखिल था। जब वह आपातकालीन वार्ड के गेट पर पहुंचे तो वहां खड़े गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि मरीज से मिलना है। इस बात पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।
सिक्योरिटी गार्ड ने उन पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। दूसरे सिक्योरिटी गार्ड भी पहुंच गए और नेता को गेट के बाहर ले गए। नेता को समझाया लेकिन वह इस बात पर अड़े थे कि उन्हें क्यों मारा।
क्या मैं बीजेपी का बंदा हूं। डीएसपी सिटी बलबीर सिंह ने कहा कि सूचना के बाद लक्कड़ बाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी का मेडिकल करवाकर कार्रवाई की गई है।
सिक्योरिटी गार्ड का कहना है कि कांग्रेस नेता ने वार्ड में जबरन घुसने की कोशिश की। उन्हें रोका गया तो गाली गलौज की। मजबूर होकर उन्हें डंडे के बल पर वहां से बाहर निकालना पड़ा।
आईजीएमसी के वरिष्ठ एमएस डा. रमेश ने कहा कि वह सोमवार को मामले की जानकारी लेंगे। उसी के बाद कुछ कहा जा सकता है।