फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress leader anand sharma statement over amit shah

शाह ने गलत टिप्पणी कर महात्मा गांधी का अपमान किया: आनंद

Mon, 12 Jun 2017 02:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 12 Jun 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
congress leader anand sharma statement over amit shah

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता एवं पूर्व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने महात्मा गांधी पर विवादित टिप्पणी कर उनका अपमान किया है। भाजपा और आरएसएस में राष्ट्रपिता के  लिए कोई आदर नहीं है। इनका दर्शन महात्मा गांधी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के दर्शन के खिलाफ है। 

विज्ञापन


गांधी और कांग्रेस की विचारधारा सभी धर्मों को स्वीकार करने और सम्मान देने की रही है। ये नागरिक स्वतंत्रता और संवैधानिक गारंटी देने की बात करती है, जबकि मोदी और शाह इसके उलट बात करते हैं। आनंद शर्मा रविवार को शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था के बिगड़े हालात पर मोदी सरकार से श्वेतपत्र लाने की मांग की। 
विज्ञापन


कहा कि मोदी सरकार के शासनकाल में राष्ट्रीय सुरक्षा ताक पर है। भारत की सेना भारतीय गणतंत्र की है न कि किसी राजनीतिक पार्टी की। आज सेना का राजनीतिकरण हो रहा है। बड़ी संख्या में सेना और अर्द्धसैनिक बलों के जवान शहीद हो चुके हैं। इसकी कोई परवाह नहीं है। डेढ़ साल पहले नरेंद्र मोदी का अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान पहुंचना राष्ट्रीय गरिमा के खिलाफ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि देश में निवेश, पूंजी निर्माण आदि की स्थिति खराब है। छह करोड़ नौकरियां देने की बात करने वाली मोदी सरकार युवाओं को लाखों में भी रोजगार नहीं दिला पाई है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं या सड़कों पर हैं। जीडीपी की हालत भी चिंताजनक है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य कुलदीप राठौर और शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप सिंह भुज्जा भी मौजूद रहे।  

चीन, रूस और अन्य पड़ोसियों से संवाद बनाने की जरूरत
आनंद शर्मा ने कहा कि क्षेत्रीय सुरक्षा और शांति के लिए पड़ोसियों से बात करनी जरूरी है। इसके लिए चीन, रूस और अन्य पड़ोसियों से संवाद बनाने की जरूरत है। वर्तमान में चीन के साथ संबंध अच्छे नहीं चल रहे। भाजपा नेता अभिमान के साथ पेश आ रहे हैं। प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं का सारा ध्यान सनसनीखेज बयान देने और पब्लिसिटी पर टिका है। 


शिमला के निगम चुनाव विधानसभा का लिटमस टेस्ट नहीं 
आनंद शर्मा ने कहा कि नगर निगम शिमला के चुनाव हिमाचल प्रदेश विधानसभा का लिटमस टेस्ट नहीं हैं। इन चुनाव का प्रदेश विधानसभा के चुनाव पर कोई असर नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के ही अधिक संख्या में जीतने की उम्मीद जताई। उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस सरकार और संगठन में अच्छा तालमेल बताया। कहा कि अभी वे प्रदेश के विस चुनाव की तैयारियों पर कोई खास टिप्पणी नहीं करेंगे। अगली बार आएंगे तो ही बात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed