{"_id":"5d9486288ebc3e93ae3f39d3","slug":"congress-incharge-patil-encamped-in-shimla-to-monitor-factionalism-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस में गुटबाजी पर निगरानी को कांग्रेस प्रभारी पाटिल ने शिमला में डाला डेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस में गुटबाजी पर निगरानी को कांग्रेस प्रभारी पाटिल ने शिमला में डाला डेरा
Thu, 03 Oct 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Oct 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला और पच्छाद उपचुनाव में प्रचार और गुटबाजी पर नजर रखने के लिए हिमाचल कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने राजधानी शिमला में डेरा जमा लिया है। प्रदेश के सह प्रभारी गुरकीरत सिंह भी उनके साथ हैं। पाटिल शिमला से लौटने के बाद हाईकमान को उपचुनाव की रिपोर्ट देंगी।
विज्ञापन
दोनों विधानसभा क्षेत्रों से बराबर फील्ड रिपोर्ट मंगाई जा रही है। पार्टी के बेलगाम नेताओं की गतिविधियों को लेकर भी सूचनाएं प्रभारी और सह प्रभारी ले रहे हैं। इसके अलावा पच्छाद और धर्मशाला उपचुनाव को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों की गतिविधियां भी देखी जा रही हैं। प्रभारी ने साफ निर्देश दिए हैं कि उपचुनाव में कांग्रेस जीत हासिल करती है तो आगामी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पार्टी का रास्ता आसान हो जाएगा।
विज्ञापन