फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress high command strategy for cm virbhadra singh.

सीबीआई कार्रवाई पर चुप नहीं बैठेगी कांग्रेस, केंद्र को घेरने की तैयारी

Thu, 01 Oct 2015 08:46 AM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 08:46 AM IST
विज्ञापन
congress high command strategy for cm virbhadra singh.

हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के घर और अन्य ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी की है। रणनीति के तहत पहले हिमाचल कांग्रेस को मैदान में उतारा जा रहा है। कांग्रेस आलाकमान ने इस मुद्दे पर वीरभद्र के बचाव का फैसला किया है।

विज्ञापन


केंद्र पर सीबीआई के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए वृहस्पतिवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिलकर मामले में दखल के लिए ज्ञापन सौंपने वाला है। हिमाचल के सभी कांग्रेस विधायक, मंत्री और संगठन के जिला स्तर तक के पदाधिकारी राष्ट्रपति भवन तक कूच करेंगे। हिमाचल कांग्रेस के सभी नेता दिल्ली पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह फिलहाल हिमाचल में ही जमे हैं।

विज्ञापन

आलाकमान की सहमति से ज्ञापन का ड्राफ्ट तैयार

congress high command strategy for cm virbhadra singh.

उनके पांच अक्तूबर के बाद दिल्ली आने की संभावना है। कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल कांग्रेस के सभी गुटों को इस मामले पर किसी भी प्रकार के सियासत से बाज आने की नसीहत दी है। एकजुटता का प्रदर्शन कर सभी नेताओं को वीरभद्र के मुद्दे केंद्र के खिलाफ संघर्ष को कहा गया है।

सूत्रों का कहना है कि हिमाचल कांग्रेस के नेताओं के साथ दिल्ली में कांग्रेस की दूसरी पंक्ति के कुछ नेता राष्ट्रपति से मुलाकात कर सकते हैं। आलाकमान की सहमति से ज्ञापन का ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अमर उजाला से विशेष बातचीत में आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सीबीआई का दुरुपयोग किया है।

बदले की कार्रवाई के तहत किया मुकदमा दर्ज

congress high command strategy for cm virbhadra singh.

पहले गलत मामला बनाया गया और बाद में छापेमारी के लिए उस दिन को चुना गया जिस दिन मुख्यमंत्री की बेटी की शादी थी। इससे हिमाचल के लोग आक्रोश में हैं। हिमाचल के सभी मंत्री पहले ही वीरभद्र की प्रताड़ना के खिलाफ बयान जारी कर चुके हैं। अब दिल्ली की सड़कों पर उतरकर राष्ट्रपति से गुहार लगाएंगे। वीरभद्र के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर छापेमारी की थी।

शिमला में छापेमारी के दौरान बरामद दस्तावेज और कागजात को सीबीआई दिल्ली ले आई है। हिमाचल कांग्रेस का आरोप है कि चूंकि वीरभद्र सिंह ने हिमाचल में क्रिकेट के नाम पर हुई गड़बड़ियों की जांच कराई थी और इसमें पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर पर आरोप लगे इसलिए बदले की कार्रवाई के तहत सीबीआई ने पुराने मामले में फिर से नया मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed