{"_id":"5d29dd928ebc3e6ce559b89e","slug":"congress-general-secretary-rajnish-kimta-statement-over-satpal-satti","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव किमटा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती को दी ये सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महासचिव किमटा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत्ती को दी ये सलाह
Sat, 13 Jul 2019 07:06 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Jul 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
रजनीश किमटा(फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को अपनी हद में रहने की सलाह दी है। कहा कि कांग्रेस पर कोई भी आरोप लगाने से पूर्व उन्हें एक बार अपने गिरेबां में झांक लेना चाहिए।
विज्ञापन
सत्ती को कांग्रेस की नहीं अपनी चिंता करनी चाहिए। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर पर सत्ती की टिप्पणी पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें इस पद पर बैठाया है। प्रदेश में पार्टी की बढ़ती मजबूती देख सत्ती की बौखलाहट स्वाभाविक है।
विज्ञापन
किमटा ने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार में जिस प्रकार निजी शिक्षण संस्थाओं के नाम पर निजी भू मालिकों से बेशकीमती जमीन कौड़ियों के भाव बेची गई, उसे प्रदेश के लोग भूले नहीं हैं। इस सौदेबाजी में करोड़ों रुपये का लेन-देन भी हुआ है।
विज्ञापन
धारा 118 का खुलकर दुरुपयोग किया गया है और अपने चहेतों को इस का पूरा लाभ पूर्व धूमल सरकार के समय दिया गया है। कहा कि सत्ती झूठ बोलने और अनापशनाप बयानबाजी के लिए पहले से ही देश प्रदेश में मशहूर हैं।
विगत लोकसभा चुनावों के दौरान अपनी बदजुबानी के लिए उन्हें चुनाव आयोग से फटकार के साथ उनके चुनाव प्रचार तक में रोक लगी थी। देश और प्रदेश में विकास के लिए कांग्रेस के योगदान को न तो भुलाया जा सकता और न ही झुठलाया जा सकता है।