{"_id":"614b3c218ebc3e0a541228ea","slug":"congress-general-secretary-priyanka-vadra-and-rahul-gandhi-return-from-shimla-to-delhi-sonia-will-stay-in-chharabra-for-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी शिमला से लौटे दिल्ली, सोनिया दो दिन छराबड़ा में ठहरेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और राहुल गांधी शिमला से लौटे दिल्ली, सोनिया दो दिन छराबड़ा में ठहरेंगी
Wed, 22 Sep 2021 07:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Sep 2021 07:54 PM IST
सार
पंजाब सरकार में उथल पुथल के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को शिमला से दिल्ली लौट गए हैं। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी दो दिन तक शिमला के छराबड़ा में ठहरेंगी।
विज्ञापन
सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी(फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब सरकार में उथल पुथल के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार को शिमला से दिल्ली लौट गए हैं। कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गांधी अभी दो दिन तक शिमला के छराबड़ा में ठहरेंगी।
विज्ञापन
सूत्रों से मालूम हुआ है कि प्रियंका वाड्रा, उनके पति राबर्ट वाड्रा और भाई राहुल गांधी बुधवार को सड़क मार्ग से छराबड़ा से चंडीगढ़ रवाना हुए। इसके बाद उनका चंडीगढ़ से दिल्ली का सफर वायुमार्ग से निर्धारित था। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी तीन दिन पहले छराबड़ा पहुंचे थे। बताते हैं कि सोनिया गांधी छराबड़ा दो दिन ठहरने के बाद लौटेंगी।
विज्ञापन