फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress faltered in the first meeting; failed to demonstrate numerical strength in the House.

Shimla News: पहली बैठक में कमजोर पड़ी कांग्रेस, सदन में नहीं दिखा पाई संख्या बल

Sun, 28 Jun 2026 01:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Congress faltered in the first meeting; failed to demonstrate numerical strength in the House.
जिला परिषद में अध्यक्ष बनाने का दावा कर रही है कांग्रेस, बहुमत के लिए चाहिए 13 सदस्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। जिला परिषद की पहली बैठक कांग्रेस के लिए अच्छे संकेत नहीं दे गई। शनिवार को पहले सदन में 11 सदस्यों के साथ पहुंची कांग्रेस को अध्यक्ष बनाने के लिए अभी दो और सदस्यों की जरूरत है। ये सदस्य कौन होंगे, यह खुद पार्टी को भी अभी पता नहीं है। उधर, पहली बैठक से किनारा करने वाली भाजपा अब मजबूत दिख रही है। पार्टी के पास 12 सीटें हैं और निर्दलियों के साथ भाजपा बहुमत होने का दावा कर रही है। इसीलिए पार्टी चाहती है कि जल्द अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करवाया जाए। चुनाव न होने तक पार्टी के सदस्य बैठकों से किनारा कर सकते हैं। शिमला जिला परिषद में अब कुल 25 वार्ड हैं। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के लिए एक पार्टी के पास 13 सदस्य होना अनिवार्य है। चुनाव में कांग्रेस के खाते में दस तो भाजपा को 11 सीटें मिली हैं। अब एक निर्दलीय कांग्रेस के साथ जुड़ गए हैं। वहीं, दो भाजपा के पक्ष में लग रहे हैं। एक निर्दलीय पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है लेकिन कांग्रेस का दावा है कि यह सदस्य पार्टी के साथ है। कांग्रेस समर्थित सुरेंद्र रेटका तीसरी बार जिला परिषद सदस्य बने हैं। वह दो बार पहले उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार वह अध्यक्ष के रेस में है लेकिन बहुमत न होने से उनका सपना टूट सकता है। शनिवार को बैठक में भाजपा और निर्दलीय सदस्यों के न पहुंचने पर रेटका ने दावा किया कि कांग्रेस ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाएगी। कहा कि एक निर्दलीय सदस्य निजी कारणों से बैठक में नहीं आए हैं। उन्होंने इसकी सूचना दी थी। भाजपा सदस्यों को बैठक में आना चाहिए था। पहली बैठक में जिला परिषद सदस्य आशा कंवर, प्रियंका तंवर, अनिता शर्मा, अनुराधा शर्मा, नेहा मेहता, संदीप, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार रेटका, रेखा चौहान, मीनाक्षी, ओमप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed