फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   congress demands ban of mahendra singh and rajeev bindal election campaigning

बिंदल और महेंद्र के चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाए आयोग: कांग्रेस

Mon, 14 Oct 2019 05:50 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 14 Oct 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
congress demands ban of mahendra singh and rajeev bindal election campaigning
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आचार संहिता के उल्लंघन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह के प्रचार पर तुरंत रोक लगाई जाए।

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को शिमला में राज्य के अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल के नेतृत्व में वेद प्रकाश ठाकुर, बलदेव ठाकुर, चंद्रशेखर शर्मा, यशवंत छाजटा, सुरेश नागटा, शकतराम कश्यप, विराज शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी से कांग्रेस की शिकायतों पर जल्द कार्रवाई करने का आग्रह किया। हैरानी जताई कि चुनाव ऑब्जर्वर भी इस पर कोई गौर नहीं कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचार पर रोक नहीं लगी तो राष्ट्रपति से शिकायत करेंगे : किमटा

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि अगर चुनाव आयोग ने विधानसभा अध्यक्ष राजीव बिंदल और महेंद्र सिंह के चुनाव प्रचार पर तुरंत रोक नही लगाई तो राष्ट्रपति से शिकायत की जाएगी।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि प्रदेश चुनाव आयोग इस समय भारी दबाव में काम करने पर मजबूर है। सोमवार को जारी बयान में किमटा ने कहा कि पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

चुनाव आयोग और पर्यवेक्षक इसकी अनदेखी कर रहे हैं। प्रदेश में पहली बार किसी विधानसभा अध्यक्ष को आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग को नोटिस जारी करना पड़ा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर उनका बचाव कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed