{"_id":"b1bf425d4d6d285e235df41d65c06fe8","slug":"congress-candidates-in-panchayat-elections-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनावों में इन पदों के लिए उम्मीदवार खड़ा करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनावों में इन पदों के लिए उम्मीदवार खड़ा करेगी कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। जिला परिषद के हर वार्ड से पार्टी उम्मीदवार खड़ा करेगी। वह कुल्लू में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अच्छे उम्मीदवार का ही चयन करें।
विज्ञापन
पार्टी आने वाले समय में और आक्रामक होगी। पार्टी सभी सांसदों से एक सवाल पूछेगी कि वो बताएं कि अपने कार्यकाल में कौन सी एक ऐसी योजना लाए, जिससे लोगों का विकास हुआ हो। धूमल अपनी हार को पचा नहीं पा रहे हैं। यही कारण है कि वह अपना संतुलन खो बैठे हैं और कहते फिर रहे हैं कि कांग्रेस के विधायक उनके संपर्क में हैं।
विज्ञापन
सीबीआई छापामारी पर उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में चल रहा है। छापामारी भाजपा के इशारे पर हुई है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ खड़ी है। सुक्खू कुल्लू जिले के तीन दिन के दौरे पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, कुल्लू के कांग्रेस प्रभारी हरभजन सिंह भज्जी, कुल्लू विस क्षेत्र के प्रभारी दीपक शर्मा, बंजार के संजीव गुलेरिया और मीडिया प्रभारी राजेश शानू भी मौजूद रहे।