फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress candidate viplove and EX mla yograj election story

राजनीतिक रंजिश दोस्ती में बदली, योगराज और विप्लव अब साथ-साथ

Thu, 26 Oct 2017 01:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरागोपीपुर (कांगड़ा) Updated Thu, 26 Oct 2017 01:22 PM IST
विज्ञापन
congress candidate viplove and EX mla yograj election story

सियासी दंगल में राजनीतिक रंजिश अब दोस्ती में बदलने लगी है। सियासी फायदे के लिए नेता एक हो रहे हैं। परागपुर के पूर्व विधायक योगराज और राज्यसभा सांसद और देहरा हलके से कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर अब एक हो गए हैं।

विज्ञापन


पिछले करीब पांच साल से पार्टी से निष्कासित चल रहे और अब चुनाव के दौरान पार्टी में वापसी होने के बाद पूर्व विधायक योगराज देहरा हलके से कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर के समर्थन में खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


देहरा स्थित कांग्रेस दफ्तर में पहुंचकर योगराज ने विप्लव ठाकुर से चुनाव संबंधी चर्चा की। पूर्व विधायक योगराज ने कहा कि वह पार्टी से कभी अलग ही नहीं हुए थे और हमेशा से इलाके में कांग्रेस पार्टी की मजबूती के काम करत रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कि पार्टी हाईकमान ने अब देहरा हलके से राज्यसभा सांसद विप्लव ठाकुर को टिकट दिया है तो वह जीत सुनिश्चित करने के लिए नुक्कड़ सभाओं के जरिए प्रचार में जुट गए हैं।


कांग्रेस उम्मीदवार विप्लव ठाकुर ने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी दोबारा सरकार बनाने जा रही है। देहरा हलके में कार्यकर्ताओं के जोश को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस देहरा हलके में भारी मतों से विजयी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed