कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने जुब्बल में दाखिल किया नामांकन, बोले- सरकार से है मुकाबला
रोहित ने कहा कि उनका मुकाबला किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार से है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। बागवान विरोधी निर्णयों से बागवानी क्षेत्र भारी संकट से जूझ रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने तहसील मुख्यालय जुब्बल में नामांकन दाखिल किया। रोहित ने कहा कि उनका मुकाबला किसी व्यक्ति विशेष से नहीं, बल्कि प्रदेश सरकार से है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता भाजपा की डबल इंजन सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त है। बागवान विरोधी निर्णयों से बागवानी क्षेत्र भारी संकट से जूझ रहा है। सेब पैकिंग सामग्री के दामों में इस वर्ष 20 से 25 फीसदी की वृद्धि करने के बाद अब भाजपा सरकार ने इस पर जीएसटी दर 12 फीसदी से बढ़ाकर 18 फीसदी कर दी है।
कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने तीन सीए स्टोर खड़ापत्थर, बाघी और अणु के लिए स्वीकृत करवाए थे। एमओयू होने के बावजूद द्वेषपूर्ण राजनीति के चलते भाजपा नेताओं ने तीनों को रद्द करवा दिया। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है। पेट्रोल के दाम 100 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। बेरोजगारी दर बढ़ती जा रही है। खाद्य पदार्थों के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा भी मौजूद रहे।