फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   congress candidate Pratibha Singh got emotional after the victory in byelection

शिमला: जीत के बाद भावुक हुईं प्रतिभा सिंह, बोलीं- चुनाव में खली वीरभद्र की कमी

Tue, 02 Nov 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 02 Nov 2021 05:40 PM IST
सार

भावुक होकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने चुनाव के लिए पहला कदम रखने जा रही थी, आभास हो रहा था कि शायद हम इस चुनाव में इतने सफल न हाें, मगर वीरभद्र सिंह, देवी-देवताओं और जनता का पूरा आशीर्वाद मिला। 

विज्ञापन
congress candidate Pratibha Singh got emotional after the victory in byelection
जीत के बाद प्रतिभा सिंह समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस चुनाव में वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी कमी खली है। भावुक होकर उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के लिए पहला कदम रखने जा रही थी, आभास हो रहा था कि शायद हम इस चुनाव में इतने सफल न हाें, मगर वीरभद्र सिंह, देवी-देवताओं और जनता का पूरा आशीर्वाद मिला। हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर हमारी बात लोगों तक पहुंचाई।

विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का आभार जताया और उन्हें बधाई दी। विकास का मुद्दा रहा, हमने जो पहले काम किया, उसी को लेकर हम जनता के बीच में गए। महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा था, जनता के मन में एक गुस्सा था, वह निकला है। कहा कि भाजपा डबल इंजन की बात कहकर जनता के  बीच जाती रही। मगर जनता सब समझती है। जिस तरह से जनता ने मत दिया है, उससे यही लगता है कि जनता ने अब मन बना लिया है कि आने वाले समय में भी वह कांग्रेस को विजयी बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed