{"_id":"61812ac3e48ae12af857bdf9","slug":"congress-candidate-pratibha-singh-got-emotional-after-the-victory-in-byelection","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: जीत के बाद भावुक हुईं प्रतिभा सिंह, बोलीं- चुनाव में खली वीरभद्र की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: जीत के बाद भावुक हुईं प्रतिभा सिंह, बोलीं- चुनाव में खली वीरभद्र की कमी
Tue, 02 Nov 2021 05:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 02 Nov 2021 05:40 PM IST
सार
भावुक होकर प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैंने चुनाव के लिए पहला कदम रखने जा रही थी, आभास हो रहा था कि शायद हम इस चुनाव में इतने सफल न हाें, मगर वीरभद्र सिंह, देवी-देवताओं और जनता का पूरा आशीर्वाद मिला।
विज्ञापन
जीत के बाद प्रतिभा सिंह समर्थकों के साथ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी संसदीय सीट के उपचुनाव में जीत के बाद प्रतिभा सिंह ने कहा कि इस चुनाव में वीरभद्र सिंह की बहुत बड़ी कमी खली है। भावुक होकर उन्होंने कहा कि मैंने चुनाव के लिए पहला कदम रखने जा रही थी, आभास हो रहा था कि शायद हम इस चुनाव में इतने सफल न हाें, मगर वीरभद्र सिंह, देवी-देवताओं और जनता का पूरा आशीर्वाद मिला। हमारे कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर हमारी बात लोगों तक पहुंचाई।
विज्ञापन
इसके लिए उन्होंने कांग्रेस के हर कार्यकर्ता का आभार जताया और उन्हें बधाई दी। विकास का मुद्दा रहा, हमने जो पहले काम किया, उसी को लेकर हम जनता के बीच में गए। महंगाई भी एक बड़ा मुद्दा था, जनता के मन में एक गुस्सा था, वह निकला है। कहा कि भाजपा डबल इंजन की बात कहकर जनता के बीच जाती रही। मगर जनता सब समझती है। जिस तरह से जनता ने मत दिया है, उससे यही लगता है कि जनता ने अब मन बना लिया है कि आने वाले समय में भी वह कांग्रेस को विजयी बनाएगी।
विज्ञापन