फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Congress Candidate for Bhoranj BY- Election at Hamipur.

भाजपा प्रत्याशी को टक्कर देने के लिए तैयार कांग्रेस के 5 दावेदार, टिकट पर फैसला जल्द

Sun, 19 Mar 2017 03:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Mar 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
Congress Candidate for Bhoranj BY- Election at Hamipur.

हिमाचल के भोरंज उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद अब कांग्रेस डॉ. अनिल को टक्कर देने वाला उम्मीदवार उतारेगी। कांग्रेस की प्रदेश चुनाव समिति ने टिकट के लिए नौ आवेदकों में से पांच को शॉर्ट लिस्ट कर लिया है।

विज्ञापन


कांग्रेस टिकट के लिए पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रोमिला, पूर्व मंत्री धर्म सिंह चौधरी के पुत्र नीरज चौधरी, एपीएमसी के चेयरमैन प्रेम कौशल, प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित विभाग के अध्यक्ष सुरेश कुमार, सुक्रांत भाटिया, ओमप्रकाश धीमान, डॉ. रमेश डोगरा, अनिल चौधरी और बलदेव चंद ने आवेदन किया था। डॉ. रमेश डोगरा पिछले वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस के प्रत्याशी थे।
विज्ञापन


पढ़ना न भूलें- भोरंज उपचुनाव के लिए ये हैं भाजपा के दावेदार
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रदेश चुनाव समिति ने इनमें से प्रेम कौशल, सुरेश कुमार, नीरज चौधरी, प्रोमिला देवी और रमेश डोगरा के नाम ही आलाकमान को भेजे हैं।  बता दें कि भोरंज से छह बार भाजपा विधायक रहे आईडी धीमान का 15 नवंबर को निधन होने के बाद यह सीट खाली चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed