{"_id":"570ca4934f1c1bc35f4a6ac4","slug":"congress-campaign-modi-ke-bol-jumlo-ke-dhol-at-solan-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस इन शहरों में चलाएगी ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस इन शहरों में चलाएगी ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ अभियान
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 12 Apr 2016 01:02 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस कमेटी आगे बढ़ाएगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इस बारे में देहरा के बाद अब अगला अधिवेशन 14 अप्रैल को सोलन में होगा। इसके बाद नाहन, ऊना, इंदौरा, चंबा और द्रंग में भी ऐसे कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रमों की ये कड़ी जिला अधिवेशनों के रूप में शुरू की गई है। इसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता एकत्रित हो रहे हैं। सुक्खू ने कहा कि ये कार्यकर्ता मोदी सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जोरदार अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
सुक्खू ने कहा कि 14 अप्रैल को सोलन में अंबेडकर जयंती भी मनाई जाएगी और ‘मोदी के बोल, जुमलों के ढोल’ कार्यक्रम पर कांग्रेस का एक अधिवेशन भी होगा। उन्होंने कहा कि सोलन के बाद द्रंग में 17 अप्रैल को अधिवेशन होगा। इसके बाद 20 अप्रैल को नाहन, 24 अप्रैल को ऊना, 26 अप्रैल को इंदौरा और 27 अप्रैल को चंबा में भी अधिवेशन होगा।
विज्ञापन