फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Condition of Chayli Khurd road is poor.

Shimla News: चायली खुर्द सड़क की हालत खराब

Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Condition of Chayli Khurd road is poor.
शिमला। जिले की चायली पंचायत के चायली खुर्द मार्ग की बरसात के कारण हालत खराब हो रही है। सड़क पर लगातार मलबा आने से आवाजाही प्रभावित हो रही है। लोगों ने मांग की है कि समस्या का स्थायी समाधान किया जाए ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। सड़क के बार-बार खराब होने के बाद लोक निर्माण विभाग की ओर से पंचायत के आग्रह पर कार्य शुरू कर दिया है। पंचायत चायली के प्रधान जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण सड़क को कई बार नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण विभाग ने पंचायत की मांग को गंभीरता से लेते हुए जेसीबी भेजकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। पंचायत के गांव कलावहट की सड़क को भी जल्द पूरी तरह ठीक कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article