फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Completion of projects with the quality in the time limits: jairam

परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तय समय में पूरा करें अधिकारी

Sat, 01 Dec 2018 09:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 01 Dec 2018 09:57 PM IST
विज्ञापन
Completion of projects with the quality in the time limits: jairam

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया है। सभी संबंधित अधिकारियों तथा कार्यान्वयन एजेंसियों को गुणवत्ता का खास ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश शनिवार को लोक निर्माण, पर्यटन, वन, तकनीकी शिक्षा, बागवानी, कृषि, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य, ऊर्जा तथा शहरी विकास विभागों की ओर से क्रियान्वित की जा रही बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं समीक्षा के दौरान दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि समयबद्ध तरीके से की परियोजनाएं पूरी करने से और परियोजनाएं तैयार करने और बाह्य सहयोग के लिए भेजने में आसानी होगी। लोक निर्माण विभाग की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विभाग को यात्रियों के लिए सुविधाजनक आवाजाही के लिए प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश राज्य सड़क परियोजना चरण दो के ट्रैंच एक के तहत राज्य में 127.95 किलोमीटर लंबी पांच सड़कों बरोटीवाला-बद्दी-साई, रामशहर, दधोल-लदरौर, रघुनाथपुरा-मंडी-हरपुर-भराड़ी तथा नौर-वजीर-बावली पर 750 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।
विज्ञापन


 वन विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने केएफडब्ल्यू द्वारा सहायता प्राप्त हिमाचल प्रदेश वन ईको सिस्टम क्लाइमेट प्रूफिंग परियोजना, जीका के सहयोग से 800 करोड़ रुपये की लागत से चल रहे हिमाचल प्रदेश ईको सिस्टम प्रबंधन तथा जीविका, विश्व बैंक के सहयोग से 700 करोड़ रुपये की लागत से एकीकृत विकास परियोजना तथा पर्यावरण मित्र वर्षा आधारित कृषि परियोजनाओं को सफल बनाने के लिए लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कौशल विकास के लिए 25 व्यवसायों में 50 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को एससीवीटी से एनसीवीटी में उन्नयन करने का लक्ष्य निर्धारित

किया गया है। एक और पॉलीटेक्निक महिलाओं के लिए भी स्थापित किया जाएगा। साथ ही छह शहरी जीविका केन्द्र तथा सात ग्रामीण जीविका केन्द्र राज्य में स्थापित किए जाएंगे। 1134 करोड़ रुपये की लागत वाली हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास योजना पर उन्होंने अधिकारियों को इसे प्रभावी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव बीके अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि प्रशासन सभी बाह्य सहायता प्राप्त परियोजनाओं की गुणवत्ता


सुनिश्चित करके इन्हें समयबद्ध रूप से पूरा करने पर खास जोर देगा। 
बैठक में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष रमेश धवाला, अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी, समेत विभागीय सचिव, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, योजना सलाहकार बासु सूद व अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed