{"_id":"6287d9485e1f3d43ca67e6be","slug":"complete-all-work-within-seven-month-shimla-news-sml4095006162","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह के भीतर पूरे करने होंगे स्मार्ट सिटी के सभी कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह के भीतर पूरे करने होंगे स्मार्ट सिटी के सभी कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनल से लेकर कमांड सेंटर तक कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
756 करोड़ रुपये के अभी चल रहे हैं कार्य
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत किए जा रहे सभी कार्र्य अगले सात माह के भीतर पूरे किए जाएंगे। सरकार ने इन कार्यों को इस साल पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मुख्य सचिव राम सुभग सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रदेश सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में सभी विभागों को इस बारे में निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने ढली टनल से लेकर कमांड सेंटर तक के कार्य जल्द पूरा करने को कहा।
शहर में अभी ढली टनल, कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम, बहुमंजिला पार्किंग, व्यावसायिक परिसर, एस्केलेटर, लिफ्ट और रिज बचाने के कार्य समेत कई बड़े प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है। कई प्रोजेक्टों का काम बेहद सुस्त है। इस पर मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि देरी बर्दाश्त नहीं होगी। केंद्र के निर्देशों के अनुसार राज्य में भी इस प्रोजेक्ट को तय समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा।
बैठक में सभी विभागों से कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी ली गई। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने कहा कि कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए कंपनी तय हो गई है। जल्द ही इसका काम शुरू हो जाएगा। मुख्य सचिव ने शहर में पार्क, पार्किंग ओर फुटपाथ के काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे करने के निर्देश दिए हैं। शहर में कई कामों को स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने प्रशासनिक मंजूरी दी थी। उन्हें बैठक में बीओडी ने मंजूरी दी है। इस बैठक में नगर निगम, स्मार्ट सिटी, शहरी विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
शहर में चल रहे 179 प्रोजेक्ट
शिमला शहर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 756 करोड़ रुपये से अभी 179 काम चल रहे हैं। अब तक 39 प्रोजेक्टों का काम पूरा भी हो चुका है। फुटपाथ, पार्किंग, पार्क आदि का काम जल्द पूरा होने वाला है।