प्राइवेट स्कूल मनमानी कर रहे हैं तो यहां करें शिकायत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की परीक्षाओं में अपने स्कूल का नाम चमकाने के चक्कर में केवल टॉपर छात्रों को दाखिला देने और बाकी छात्रों को बाहर का रास्ता दिखाने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग कार्रवाई करेगा।
किसी छात्र को कम नंबर बताकर स्कूल से बाहर कर दिया तो अभिभावक बेहिचक आएं और संबंधित स्कूल के खिलाफ लिखित में शिकायत करें। शिमला शहर में बरसों से चली आ रही मनमानी पर अंकुश लगाने की तैयारी कर ली है।
उपनिदेशक श्याम सिंह चौहान ने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि शिकायत आने पर जरूर कार्रवाई होगी। निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाया जाएगा। शिक्षा विभाग के इस रवैये से निजी स्कूलों को जवाब देना जरूर मुश्किल होगा लेकिन इससे मनमानी का शिकार हो रहे अभिभावकों और छात्रों को भारी राहत मिलेगी।
प्राइवेट स्कूलों ने रखी है शर्त
शिमला के अधिकतर नामी और प्रतिष्ठित स्कूलों में सालों से इसी तरह से छात्रों को आठवीं, नौवीं, दसवीं और ग्यारहवीं कक्षा पास करने पर अगली कक्षा में प्रवेश देने को प्राप्तांक की शर्त रखी जा रही है। इसे यदि छात्र पूरा नहीं करता तो, उसे टीसी थमा दिया जाता है।
इसमें अभिभावक और छात्रों को अपनी बात तक कहने का मौका नहीं दिया जाता। ऐसे में छात्र अन्य स्कूलों में प्रवेश लेने के लिए भटकने को मजबूर होता है। यह निजी स्कूल नहीं चाहते कि उनके स्कूल से बोर्ड की परीक्षा में कम अंक लें।
चूंकि इसी परिणाम के आधार पर वे अपनी दुकानदारी चलाते है।
मनमानी से अभिभावक भी परेशान
स्कूल कम अंक वाले छात्रों पर पढ़ाई में कमजोर होने और अनुशासन में न रहने, लापरवाही जैसे आरोप लगाकर अभिभावकों को कहीं और प्रवेश दिलवाने के फरमान जारी कर देते है। फिर चाहे वो छात्र कितने ही सालों से उसी स्कूल में पढ़ रहा हो। अभिभावकों की फजीहत भी खुलेआम होती है। छात्र के पढ़ाई में कमजोर होने गलती को किसी सूरत में स्वीकार नहीं करते।
निजी स्कूल में दसवीं के बाद छात्र पर अंकों के आधार पर ही साइंस, कामर्स, आर्ट्स में प्रवेश की शर्त लगा दी जाती है। अंक ही तय करते हैं कि छात्र कौन से संकाय में पढ़ेगा। इसकी रुचि साइंस में हो तो भी उसे कामर्स और आर्ट्स में जबरन प्रवेश दे दिया जाता है। न माने तो उसे अन्य स्कूल में प्रवेश लेने को कह दिया जाता है।
यहां करें शिकायत
यदि आप भी इस तरह की कोई परेशानी झेल रहे हैं तो आप तुरंत डिप्टी डायरेक्टर (उच्च शिक्षा जिला शिमला) यूएस क्लब फोन नंबर 0177- 2804710 पर शिकायत करें। आपकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दूसरे जिलों में भी उपायुक्त या शिक्षा निदेशक को शिकायत की जा सकती है। आपका नाम आदि भी गुप्त रखा जाएगा।
डीएवी स्कूल लक्कड़ बाजार के सामने आए निकाले गए छात्रों के अभिभावकों की शिकायत पर शिक्षा विभाग के उप निदेशक उच्चत्तर कार्यालय में शुक्रवार को बयान दर्ज होंगे। अभिभावक खुलकर सामने आएं और अपने बयान दर्ज करवाएं। उनके पास ऐसे बारह अभिभावकों की शिकायत आई है। स्कूल का रिकार्ड कब्जे में ले लिया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।