{"_id":"6176dbf738f8383eb3789ea6","slug":"complaint-in-election-commission-against-cm-jairam-thakur-and-minister-suresh-bhardwaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम जयराम और मंत्री भारद्वाज के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम जयराम और मंत्री भारद्वाज के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत
Mon, 25 Oct 2021 10:02 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 25 Oct 2021 10:02 PM IST
सार
निर्दलीय प्रत्याशी के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा इस सीट के लिए जनरल ऑब्जर्वर परमपाल कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी के पास भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग(सांकेतिक)
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जुब्बल-कोटखाई में 22 अक्तूबर को हुई सीएम जयराम ठाकुर की रैली को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई है। इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार सुमन कदम ने सीएम जयराम ठाकुर और शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज के खिलाफ आचार संहिता का उल्लंघन कर रैली में घोषणाएं करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
निर्दलीय उम्मीदवार का आरोप है कि 22 अक्तूबर को हुई रैली में सीएम ने जुब्बल और कोटखाई में एसडीएम बैठाने और कोटखाई में बीडीओ कार्यालय बनाने की घोषणा की है। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार आचार संहिता के बीच कोई नई घोषणा नहीं की जा सकती, लेकिन रैली में जनता को लालच देने की कोशिश की गई है। निर्दलीय प्रत्याशी के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा इस सीट के लिए जनरल ऑब्जर्वर परमपाल कौर, जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी के पास भी इसकी शिकायत दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन