फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Compensation to forelane affected people at Mandi.

फोरलेन प्रभावितों को मिलेगा मुआवजा, सीएम ने डीसी को दिए मौके पर जाने के आदेश

Tue, 07 Mar 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Compensation to forelane affected people at Mandi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस पर सरकार का ध्यान है। उन्होंने कहा कि फोरलेन निर्माण से लोगों को कुछ तकलीफ  हो सकती है, लेकिन यह भी देखा जाना चाहिए कि अगर खेतों और मकानों को नुकसान हो रहा है तो उसका समाधान निकाला जाए।

विज्ञापन


उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में खलल नहीं पड़ना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बिलासपुर को आदेश दिए कि वे पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मौके पर जाएं। स्थानीय विधायक भी साथ जाएं और ऐसे तमाम मामलों का मौके पर जाकर ही निस्तारण करें।
विज्ञापन


2 मार्च 2017 को अमर उजाला में छपी खबर पर भाजपा विधायक रणधीर शर्मा की ओर से सोमवार को विधानसभा में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने जवाब दिया। सीएम ने कहा कि विधायक ने जो मामला उठाया है, वह सचमुच गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुआवजा देने के लिए फैक्टर 2 को लागू करने के लिए सरकार पूरी कोशिश करेगी। सरकार का प्रयास है कि जहां भी इस तरह की सड़कें बन रही हैं, वहां पर बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दिया जाना चाहिए। सरकार इस बारे में भी प्रयासरत रहेगी।

विपक्ष ने उठाया मामला, कहा मुश्किल में हैं ये किसान परिवार

Compensation to forelane affected people at Mandi.

इससे पहले ध्यानाकर्षण प्रस्ताव रखते हुए विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि तीन साल से फोरलेन का काम चला हुआ है। लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह फोरलेन उनके क्षेत्र की 5 पंचायतों से गुजर रहा है। अमर उजाला में प्रकाशित समाचार का उल्लेख करते हुए विधायक ने कहा कि फोरलेन निर्माण में ब्लास्टिंग से घरों में दरारें पड़ रही हैं। बीते दिनों में हालत और गंभीर हो गई है।

उन्होंने कहा कि ना तो जिला प्रशासन और न ही कंपनी के अधिकारी इसको लेकर गंभीर हैं। जिन मकानों में दरारें ज्यादा आ गई हैं, उन्हें रहने लायक बनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो इन मकानों की रिपेयर की जा रही है और न ही पर्याप्त मुआवजा देने की प्रक्रिया ठीक से चल रही है। उन्होंने कहा कि लोगों को उतना मुआवजा नहीं मिल पा रहा है, जितना अपेक्षित था।

लोग घरों को छोड़कर रिश्तेदारों के घरों में जाकर शरण ले रहे हैं। बच्चों को भी स्कूल जाने में दिक्कत आ रही है। सभी गांवों के रास्ते टूट गए हैं। पेयजल स्रोत सूख गए हैं। इनमें मिट्टी भर गई है। कैंची मोड़ में सुरंग से पानी निकल रहा है, उसमें केमिकल मिले हुए हैं। इन्हें नीचे पशु पी रहे हैं। इसकी ओर भी सरकार को ध्यान देना चाहिए।

प्रभावित लोगों को दिया जाए रोजगार

Compensation to forelane affected people at Mandi.

विधायक रणधीर शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि इस बारे में गंभीरता से विचार किया जाए। उन्होंने प्रभावित पंचायतों के लोगों को रोजगार देने की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कई बेरोजगारों को रोजगार दिया जा सकता है। सरकार को फैक्टर टू को लागू करते हुए उचित मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने प्रकाशित समाचार का दोबारा से उल्लेख करते हुए कहा कि इस बारे में सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए।

विधायक बंबर ठाकुर पर कसा तंज
विधायक रणधीर शर्मा ने मजाकिया लहजे में कहा कि विधायक बंबर ठाकुर जरूर डरा धमकाकर काम करवा लेते होंगे। लेकिन हमारे क्षेत्र में हालत ठीक नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed