फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Compassionate dependents can get jobs in the budget session

Himachal: करुणामूलक आश्रितों को बजट सत्र में मिल सकती हैं नौकरियां

Tue, 14 Feb 2023 06:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 14 Feb 2023 06:07 PM IST
सार

करुणामूलक आश्रित संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में संघ के अध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
Compassionate dependents can get jobs in the budget session
करुणामूलक आश्रित संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम से भेंट की। - फोटो : संवाद

विस्तार

करुणामूलक आश्रितों को विधानसभा के बजट सत्र में नौकरियों का तोहफा मिल सकता है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अधिकारी स्तर पर जल्द बैठक बुलाकर संघ की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। करुणामूलक आश्रित संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्य सचिवालय में संघ के अध्यक्ष अजय कुमार की अगुवाई में मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि पिछली सरकार के समय संघ ने बहुत बड़ा आंदोलन किया था।

विज्ञापन


पिछली सरकार के समय कुछ परिवारों को राहत तो जरूर मिली थी, लेकिन कुछ विभागों में क्लास डी के मामलों में भी नियुक्तियां नहीं मिलीं। अब नई सरकार से संघ को उम्मीद है। अजय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने करुणामूलक राज्य कार्यकारिणी को अधिकारी स्तर पर जल्द वार्ता के लिए बुलाने का आश्वासन दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री ने विभिन्न श्रेणियों में योग्यता के आधार पर नियुक्तियां देने का आश्वासन दिया है। सीएम ने यह भी कहा कि इस बार बजट में करुणामूलक परिवारों के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया जाएगा।
विज्ञापन


संघ की मुख्य मांगें- आगामी कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए। पांच लाख आय सीमा निर्धारित की जाए। एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए। वित्त विभाग से नामंजूर मामलों को नहीं देखने की अधिसूचना को तुरंत प्रभाव से रद्द किया जाए। क्लास सी और डी में पांच फीसदी कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए। योग्यता के अनुसार क्लास सी और डी के सभी श्रेणियों के पदों में नौकरियां दी जाएं। जिन विभागों में खाली पद नहीं हैं, उन मामलों को अन्य विभाग में शिफ्ट किया जाए। बजट सत्र में करुणामूलक आश्रितों के लिए अलग से विशेष बजट का प्रावधान किया जाए। अप्रैल से नियुक्तियां दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर बुशहर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से भेंट
रामपुर बुशहर के एक प्रतिनिधिमंडल ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को क्षेत्र की विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य के हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए कृतसंकल्प है। रामपुर बुशहर क्षेत्र के लोगों की विकासात्मक मांगों को प्रमुखता प्रदान कर क्षेत्र में विकास की गति सुनिश्चित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed