{"_id":"660eb60801d892cf32032dd4","slug":"companys-shock-two-months-water-bills-handed-over-to-people-shimla-news-c-19-sml1001-330267-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी का झटका : लोगों को \nथमाए दो माह के पानी बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी का झटका : लोगों को थमाए दो माह के पानी बिल
विज्ञापन
बढ़ी दरों पर जारी किए जा रहे हैं बिल
15 दिन के भीतर एकसाथ भरना होगा दो माह का बिल
4000 से ज्यादा उपभोक्ताओं को पहले दिन जारी किए बिल
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में पानी महंगा करने के बाद पेयजल कंपनी ने शहरवासियों को एक और झटका दे दिया है। एक दिन पहले तक मासिक बिल जारी करने का दावा करने वाली पेयजल कंपनी ने अब एकसाथ दो माह के पानी के बिल उपभोक्ताओं को थमा दिए हैं। 15 दिन के भीतर ये बिल लोगों को जमा करने होंगे।
महंगी दरों पर जारी हुए दो माह के बिल देखकर उपभोक्ता परेशान हैं। यह बिल फरवरी और मार्च माह के हैं जो अब अप्रैल में जारी किए हैं। इस महीने इन बिलों का भुगतान करने के बाद अगले महीने भी उपभोक्ताओं को एकसाथ दो महीने का बिल चुकाना पड़ेगा। अप्रैल और मई के भी इकट्ठे बिल अगले महीने जारी किए जाएंगे। पेयजल कंपनी के निर्देश पर कर्मचारियों ने वीरवार से ही शिमला शहर में बिल जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन सभी 34 वार्डाें में चार हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को पानी के बिल थमाए गए हैं।
यह सभी बिल दस फीसदी बढ़ोतरी के साथ जारी किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि 15 अप्रैल तक सभी उपभोक्ताओं को बिल जारी कर दिए जाएंगे। शहर में कुल 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 25 हजार घरेलू उपभोक्ता हैं जिन्हें सस्ती दरों पर पानी बिल जारी होता है। दस हजार व्यावसायिक उपभोक्ता हैं। इन्हें महंगी दरों पर पानी बिल जारी किया जाता है।
विज्ञापन
अभी दी बच्चों की फीस, अब बिल कैैसे भरेंगे
शहर के कई लोग अभी स्कूलों में बच्चों की फीस देकर ही हटे हैं कि इन्हें अब एकसाथ दो महीने का बिल देना पड़ेगा। लोग कह रहे हैं कि एक महीने का बिल जमा करने को कंपनी 15 दिन देती है लेकिन अब दो महीने का इकट्ठा बिल जमा करवाने के लिए भी 15 ही दिन दिए जा रहे हैं। शहर में टैक्स और कूड़ा शुल्क की दरें भी बढ़ चुकी हैं। आने वाले दिनों में इनके बिल भी जारी होने हैं।