फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   companies will be Blacklisted if employment not be given in himachal

स्किल डेवलपमेंट: रोजगार नहीं दिया तो ब्लैक लिस्ट होंगी कंपनियां

Sat, 08 Dec 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 08 Dec 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
companies will be Blacklisted if employment not be given in himachal

प्रदेश में सेवाएं दे रहीं स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी कंपनियां प्रशिक्षितों को रोजगार न देने पर सरकार ब्लैक लिस्ट करेगी। राज्य में बाहरी राज्यों सहित करीब पौने दो सौ कंपनियां स्किल डेेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण दे रही है परंतु रोजगार देने में कोई रुचि नहीं दिखा रही है।

विज्ञापन


ऐसा करने से केंद्र सरकारी की स्किल डेवलपमेंट की योजना का पूरा लाभ प्रदेश के प्रशिक्षित बेरोजगारों को नहीं मिल रहा है। प्रदेश में स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण देेने के बाद रोजगार नहीं दिलाने वाली कंपनियां सरकार की रडार में आ गई हैं।
विज्ञापन


बताते हैं कि वर्तमान में केंद्र सरकार स्किल डेवलपमेंट के लिए कंपनियों को प्रोत्साहित कर रही है। कंपनियों को सरकार प्रशिक्षण दिलाने से पहले 75 फीसदी राशि जारी करती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कंपनियां एेसे हाे जाती हैं गायब

companies will be Blacklisted if employment not be given in himachal

अगर प्रशिक्षितों को रोजगार दिलाकर एडजस्ट किया जाता है तो ही शेष 25 फीसदी राशि संबंधित कंपनी को जारी कर दी जाती है। सरकार न इस बात पर कड़ा नोटिस लिया है कि कई कंपनियां 75 फीसदी राशि वसूल कर गायब हो जाती हैं।

इसके बाद प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार नहीं मिल पाता।  उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह कहते हैं कि स्किल डेवलपमेंट से जुड़ी कंपनियां प्रशिक्षण के साथ रोजगार नहीं देगी तो उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।

अभी तक  ये कंपनियां 75 फीसदी राशि लेकर गायब हो रही हैं और प्रशिक्षण के बाद नौकरी नहीं दिलाई जा रही। जिस मकसद से स्किल डेवलपमेंट के तहत प्रशिक्षण देने की व्यवस्था की है, वह पूरा नहीं हो रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed