फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Commonwealth Games: Himachal vikas will show strength for medal on, worship starts at home

Commonwealth Games: मंगलवार को पदक जीतने के लिए उतरेंगे हिमाचल के विकास, घर में पूजा-पाठ शुरू

Mon, 01 Aug 2022 07:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Mon, 01 Aug 2022 07:19 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर मंगलवार शाम 6:30 बजे बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के लिए उतरेंगे। प्रदेश की नजरें उन पर टिकी हैं। 

विज्ञापन
Commonwealth Games: Himachal vikas will show strength for medal on, worship starts at home
अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय वेटलिफ्टर विकास ठाकुर मंगलवार शाम 6:30 बजे बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने के लिए उतरेंगे। प्रदेश की नजरें उन पर टिकी हैं। घर पर पिता बृजलाल ठाकुर, माता आशा ठाकुर, बहन एडवोकेट अभिलाषा ठाकुर, बहनोई संगीत अत्री और ताया कुमार ठाकुर समेत अन्य विकास ठाकुर की जीत के लिए घर पर पूजा-पाठ कर रहे हैं। 96 किलो भार वर्ग में विकास ठाकुर का मुकाबला इंग्लैंड, कनाडा, आस्ट्रेलिया और समोआ के पूर्व कॉमनवेल्थ विजेता रहे खिलाड़ियों के साथ है। हालांकि, विकास ठाकुर वर्ष 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए रजत पदक और 2018 के कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए कांस्य पदक जीत चुके हैं। वह नौ बार के नेशनल चैंपियन रहे हैं।

विज्ञापन


हमीरपुर की टौणीदेवी तहसील के एक छोटे से गांव पटनौण से संबंध रखने वाले विकास ठाकुर की नजर इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक पर है। उन्होंने इसी साल मार्च माह में सिंगापुर में वेटलिफ्टिंग कप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीत कर इंग्लैंड के बर्मिंघम में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के लिए क्वालीफाई किया था। विकास के पिता बृजलाल ठाकुर लुधियाना में रेलवे विभाग में कार्यरत हैं। जबकि 29 वर्षीय विकास ठाकुर स्वयं भारतीय वायुसेना में वारंट ऑफिसर के पद पर सेवारत हैं। पिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में विकास पदक जीतेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed