फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Common entrance exam for army recruitment will be held on August 29

हमीरपुर: 29 अगस्त को होगी सेना भर्ती की सामान्य प्रवेश परीक्षा

Wed, 21 Jul 2021 05:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 21 Jul 2021 05:20 PM IST
सार

सेना भर्ती कार्यालय में आने के लिये कोविड 19 के प्रोटोकाल को फॉलो करते हुए आपस में 2 मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क पहनकर आएं।

विज्ञापन
Common entrance exam for army recruitment will be held on August 29
परीक्षा( सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के भर्ती निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने कहा कि शारीरिक परीक्षा में छंटनी किए गए अभ्यर्थियों के लिए सामान्य प्रवेश परीक्षा हमीरपुर में होगी। इसकी संभावित तिथि 29 अगस्त तय की गई है। इन सभी अभ्यर्थियों ने इंदिरा स्पोर्ट्स स्टेडियम ऊना में इसी साल मार्च माह में सेना की भर्ती रैली में हिस्सा लिया था। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को भर्ती के दौरान या बाद में आर्मी डॉक्टर्स या मिलिट्री अस्पताल, जालंधर ने मेडिकल में फिट घोषित किया है, वे सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर में निर्धारित तिथि को शेष बचे दस्तावेज और पुराने एडमिट कार्ड जमा करवा दें और नए एडमिट कार्ड एकत्र कर लें। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती कार्यालय में आने के लिये कोविड 19 के प्रोटोकाल को फॉलो करते हुए आपस में 2 मीटर की सामाजिक दूरी बनाए रखें और मास्क पहनकर आएं। उन्होंने यह भी कहा कि उपरोक्त समयसारिणी में किसी भी प्रकार का अनपेक्षित बदलाव होने पर अभ्यर्थियों को उचित माध्यम से सूचित कर दिया जाएगा और वे किसी भी प्रकार की अफवाहों से भ्रमित न हों।                  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed