{"_id":"671108cd3870a7b4a70a6534","slug":"committee-formed-to-review-the-financial-condition-of-hptdc-under-chairmanship-of-tarun-sridhar-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: 80,000 रुपये मासिक ठुकराए, निशुल्क परामर्श देंगे सेवानिवृत आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: 80,000 रुपये मासिक ठुकराए, निशुल्क परामर्श देंगे सेवानिवृत आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर
Thu, 17 Oct 2024 10:17 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 17 Oct 2024 10:17 PM IST
सार
एचपीटीडीसी की बदहाल वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सेवानिवृत आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर निशुल्क परामर्श देंगे।
विज्ञापन
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) की बदहाल वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए सेवानिवृत आईएएस अधिकारी तरुण श्रीधर निशुल्क परामर्श देंगे। उच्च न्यायालय के आदेशों पर प्रदेश सरकार की ओर से दिए गए प्रस्ताव को तरुण श्रीधर ने स्वीकार कर लिया है। सरकार ने इन्हें 80,000 रुपये मासिक मानदेय देने का प्रस्ताव दिया था, जिसे तरुण ने अस्वीकार कर दिया। उनका कहना है कि हिमाचल के लोगों ने उन्हें बहुत मान-सम्मान दिया है। इसलिए वह निशुल्क सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
एचपीटीडीसी की वित्तीय स्थिति की समीक्षा के लिए प्रदेश सरकार ने कमेटी गठित है, जिसका अध्यक्ष तरुण को बनाया गया है।
यह कमेटी एचपीटीडीसी की वर्तमान वित्तीय स्थिति की जांच और समीक्षा करेगी और निगम को लाभ में लाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुझाएगी। साल 2005 से 2007 तक तरुण श्रीधर पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक रह चुके हैं। इस दौरान पहली बार पर्यटन विकास निगम लाभ में आया था। तरुण केंद्र सरकार के सचिव पद से सेवानिवृत हुए हैं। इसके बाद केंद्रीय प्रशासनिक प्राधिकरण में बतौर सदस्य सेवाएं देने के बाद इसी वर्ष मई में सेवानिवृत हुए हैं।
विज्ञापन