{"_id":"d37f30351e10ab4a6a838061f4e55ba5","slug":"comlaint-to-mc-on-phone-also-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुले में कूड़ा तो इन नंबरों पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुले में कूड़ा तो इन नंबरों पर करें शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 28 Oct 2014 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में खुले में कूड़ा फेंकने वालों के नगर निगम चालान करेगा। ‘अमर उजाला सरोकार’ अभियान पर कड़ा संज्ञान लेते हुए महापौर संजय चौहान ने यह फैसला लिया है। महापौर ने सभी शहरवासियों से डोर टू डोर आने वाले गारबेज कलेक्टरों को भी कूड़ा देने की अपील की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेवारी है। कहा कि अगर किसी क्षेत्र में नियमित तौर पर कूड़ा नहीं उठ रहा तो उसकी शिकायत की जानी चाहिए। महापौर ने स्वास्थ्य शाखा को भी अपनी ड्यूटी गंभीरता से करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संजय चौहान ने कहा है कि यहां-वहां कूड़ा फेंकने वाले लोग वातावरण को दूषित करते हैं। महापौर ने शहरवासियों से खुले में कूड़ा फेंकने वाले लोगों की शिकायत करने की भी अपील की है। महापौर ने बताया है कि दो साल पहले शहर से रोजाना करीब 35 टन कूड़ा एकत्र होता था।
विज्ञापन
आज की तारीख में 75 टन कूड़ा रोजाना जमा होता है। समय के साथ शहर में सफाई को लेकर व्यापक बदलाव आया है लेकिन अभी और अधिक प्रयासों की जरूरत है।
सफाई नहीं होने पर करें शिकायत
डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन के तहत अगर आपके घर से सैहब सोसायटी का कर्मी नियमित तौर पर कूड़ा उठाने नहीं आता है तो इसकी शिकायत नगर निगम में कर सकते हैं। कोई कर्मी अधिक फीस की मांग करता है तो उसकी शिकायत भी की जा सकती है।
सेनेटरी इंस्पेक्टर शिकायत को अनसुना करते हैं तो अधिकारियों से भी लोग संपर्क कर सकते हैं। ड्यूटी में कोताही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्र्रवाई होगी। सैहब सोसायटी के रैन बसेरा स्थित आफिस के फोन नंबर 2655130 सहित मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती के फोन नंबर 94181 20302 और प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर डा. डीपी सिंह के फोन नंबर 94180 83977 पर भी लोग शिकायत कर सकते हैं।