{"_id":"6ab5143fdfde9aca1a09a89e","slug":"colour-added-by-performances-of-nati-marathi-and-south-indian-dances-shimla-news-c-19-sml1002-791773-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: नाटी, मराठी और दक्षिण भारतीय \nनृत्य की प्रस्तुतियों से जमा रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: नाटी, मराठी और दक्षिण भारतीय नृत्य की प्रस्तुतियों से जमा रंग
विज्ञापन
संजौली कॉलेज में एनएसएस के कार्यक्रम में दी प्रस्तुतियां
उत्तराखंडी और हरियाणवी नृत्यों की भी रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मंच पर भारत की अलग-अलग संस्कृतियों की झलक देखने को मिली।
विद्यार्थियों ने कश्मीर से लेकर दक्षिण भारत और पंजाब तक के लोकनृत्यों की प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. भारती भागरा कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन और लक्ष्य गीत से हुई। इसके बाद कश्मीरी और मराठी नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। उत्तराखंडी और हरियाणवी नृत्यों के बाद विद्यार्थियों ने हिमाचली नाटी और दक्षिण भारतीय नृत्य पेश किया। अंत में पंजाबी नृत्य की जोशीली प्रस्तुति ने दर्शकों की तालियां बटोरीं। प्राचार्य डॉ. भारती भागरा ने विद्यार्थियों को सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़कर काम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूनमा वर्मा और डॉ. लखबीर सिंह ने आयोजन में सहयोग दिया।