फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Colleges will be tobacco free, certificates will be mandatory by November 30.

Himachal News: कॉलेज होंगे तंबाकू मुक्त, 30 नवंबर तक प्रमाण पत्र लेना होगा अनिवार्य

Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 01 Nov 2025 01:00 AM IST
सार

राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को कड़े निर्देश जारी करते हुए 30 नवंबर 2025 तक तंबाकू मुक्त प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य किया है। 

विज्ञापन
Colleges will be tobacco free, certificates will be mandatory by November 30.
तंबाकू मुक्त अभियान - फोटो : Freepik.com

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सभी कॉलेज अब पूरी तरह तंबाकू मुक्त बनाए जाएंगे। राज्य सरकार ने इस संबंध में सभी कॉलेज प्रिंसिपलों को कड़े निर्देश जारी करते हुए 30 नवंबर 2025 तक तंबाकू मुक्त प्रमाणन प्राप्त करना अनिवार्य किया है। यह अभियान राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम में चल रहे तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के हिस्से के रूप में आठ दिसंबर 2025 तक पूरे राज्य में चलाया जा रहा है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर कॉलेज कैंपस में तंबाकू उत्पादों का प्रयोग, बिक्री और विज्ञापन पूरी तरह समाप्त हो, ताकि युवा वर्ग को निकोटीन और तंबाकू की लत से बचाया जा सके।

विज्ञापन

भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने वर्ष 2019 में तंबाकू मुक्त करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए थे। इनका उद्देश्य सभी शैक्षणिक परिसरों को तंबाकू मुक्त बनाना, सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट 2015 के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करना है। हिमाचल प्रदेश ने इन दिशा-निर्देशों को 20 जुलाई 2020 को अधिसूचित कर लागू कर दिया था, लेकिन अब सरकार ने इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए सभी कॉलेजों से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नौ मानक बिंदुओं पर होगी सख्त निगरानी
राज्य के सभी कॉलेजों को 9 बिंदुओं पर कार्रवाई करनी होगी ताकि उन्हें तंबाकू मुक्त संस्थान का दर्जा दिया जा सके। कॉलेज के भीतर सभी प्रमुख स्थानों पर तंबाकू मुक्त बोर्ड लगाना अनिवार्य होगा। बोर्ड पर कॉलेज का नाम और निरीक्षक का संपर्क विवरण अंकित होना चाहिए। कॉलेज के मुख्य द्वार या बाहरी दीवार पर एक बड़ा बोर्ड लगाया जाएगा, जिस पर लिखा होगा तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान। कॉलेज में कहीं भी सिगरेट-बीड़ी के टुकड़े, गुटखा पाउच या थूक के निशान नहीं होने चाहिए। इसको लेकर संस्थान को जीरो टॉलरेंस नीति अपनानी होगी। कॉलेज के गलियारों, कक्षाओं और पुस्तकालयों में तंबाकू के दुष्प्रभावों पर आधारित पोस्टर, चार्ट प्रदर्शित होंगे।

विज्ञापन

हर तिमाही में कम से कम एक एंटी-तंबाकू कार्यक्रम जैसे शपथ ग्रहण समारोह, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली या नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे। सभी छात्र भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन एंटी-टबेको और नशा मुक्त भारत अभियान की शपथ लेंगे। प्रत्येक कॉलेज में शिक्षकों या कर्मचारियों में से कुछ को तंबाकू निरीक्षक नियुक्त किया जाएगा जो जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन और अनुपालन की रिपोर्टिंग करेंगे। कॉलेज की आचार संहिता में नो टबेको यूज पालिसी को शामिल किया जाएगा। कॉलेज के चारों ओर 100 गज की परिधि में लाल या पीली रेखा खींची जाएगी, जहां तंबाकू मुक्त क्षेत्र के बोर्ड लगाए जाएंगे। कॉलेज से 100 गज की दूरी तक कोई दुकान तंबाकू उत्पाद न बेचे, इसके लिए कॉलेज प्रशासन स्थानीय स्वास्थ्य विभाग, पुलिस और नगर निकाय से समन्वय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed