फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   college student clashed, campus police deployed

एचपीयू ने खिलाड़ियों को दिया ये बड़ा तोहफा

Wed, 06 Aug 2014 02:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Aug 2014 02:31 PM IST
विज्ञापन
 college student clashed, campus police deployed

एचपीयू ने खेल बजट में बढ़ोतरी की है। इस सत्र में इसे तीन लाख बढ़ाया गया है। यह 25 लाख कर दिया गया है। पिछले तीन साल से बजट नहीं बढ़ा था। यूथ फेस्टिवल के लिए बजट छह लाख रहेगा।

विज्ञापन


कुल मिलाकर खेलों और यूथ फेस्टिवल के लिए बजट 31 लाख हो गया है। खिलाड़ियों को भी बड़ी राहत की तैयारी है। इंटर कॉलेज मुकाबलों के दैनिक भत्ते को 100 से 150 और इंटर यूनिवर्सिटी के दैनिक भत्ते को 150 से 250 रुपये किए जाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। प्रस्ताव को अब ईसी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन


बैठक में कॉलेज और विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों और सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले छात्रों के लिए स्पोर्ट्स एंड कल्चरल कोटा बढ़ाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश भर से 94 कॉलेज प्राचार्य और शारीरिक शिक्षकों की बैठक में स्पोर्ट्स एंट्री फीस को प्रति छात्र 6 से 7 रुपये करने का फैसला लिया गया है। सौ से कम संख्या वाले कॉलेजों से 500 रुपये स्पोर्ट्स एंट्री ली जाएगी।

कॉलेज प्राचार्यों और शारीरिक शिक्षकों ने इंटर कालेज खेलने वाले खिलाड़ियों को दो अंक और इंटर यूनिवर्सिटी वालों को पांच अंक दिए जाने का मामला उठाया।

प्रो वीसी राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

 college student clashed, campus police deployed

बैठक का शुभारंभ विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ ही छात्र के सर्वांगीण विकास में खेलों का महत्व है।

एचपीयू शारीरिक शिक्षा तथा खेल गतिविधि के निदेशक डा. रमेश चौहान ने मुख्यातिथि और सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस मौके पर विवि के अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. टीसी भल्ला, डीएसडब्लू प्रो. एसएस चौहान मौजूद रहे।

स्पोर्ट्स एंट्री फीस 500 रुपये

स्पोर्ट्स एंट्री फीस को प्रति छात्र 6 से 7 रुपये करने का फैसला लिया गया है। सौ से कम संख्या वाले कॉलेजों से 500 रुपये स्पोर्ट्स एंट्री ली जाएगी।

शानदार प्रदर्शन पर कॉलेजों को ट्रॉफी

 college student clashed, campus police deployed

बैठक में बीते शैक्षणिक सत्र में खेल गतिविधियों में अव्वल रहे कॉलेजों को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। पुरुषों के वर्ग में गर्वनमेंट कॉलेज ऊना को ओवरऑल ट्राफी दी गई। महिला वर्ग में राजकीय कन्या महाविद्यालय को ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी दी गई।

यूथ फेस्टिवल में पीजी सेंटर शिमला को ओवरऑल चैंपियन की ट्राफी देकर प्रति कुलपति ने सम्मानित किया। सोलन को टेबल टेनिस में पिछले तीन सालों में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए मिनीएचर ट्राफी देकर सम्मानित किया।

कॉलेज प्राचार्यों और शारीरिक शिक्षकों ने इंटर कालेज खेलने वाले खिलाड़ियों को दो अंक और इंटर यूनिवर्सिटी वालों को पांच अंक दिए जाने का मामला उठाया।

आज जारी होगा खेल कलेंडर

काउंसिल की इस बैठक में नए सत्र में खेल और यूथ फेस्टिवल आयोजन के लिए कॉलेज और तिथियों पर चरचा हुई। इसका कलेंडर बुधवार को जारी किया जाएगा। विवि के निदेशक शारीरिक शिक्षा डा. रमेश चौहान ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed