फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Colleagues said- Chief Engineer Vimal Negi was under mental stress, investigation revealed

Himachal: सहयोगी बोले- मानसिक तनाव में थे चीफ इंजीनियर विमल नेगी, जांच में खुलासा

Tue, 25 Mar 2025 12:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Mar 2025 12:10 PM IST
सार

चाफ इजीनियर विमल नेगी की पत्नी ने कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों पर उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और गलत काम करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। 

विज्ञापन
Colleagues said- Chief Engineer Vimal Negi was under mental stress, investigation revealed
विमल नेगी(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी पिछले कई दिनों से मानसिक दबाव में चल रहे थे। पुलिस की जांच में यह तथ्य सामने आए हैं। पुलिस जांच के दौरान उनके सहयोगियों और कनिष्ठ कर्मचारियों ने इस बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सहयोगियों ने बताया कि विमल नेगी ने मानसिक या दबाव में होने के बारे में बताया था और वह लंबी छुट्टी पर जाने की बात भी कह रहे थे। वहीं विमल नेगी के भाई सुरेंद्र नेगी ने बताया कि पुलिस ने अभी तक उनसे मामले की जांच के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है और आरोपी बाहर घूम रहे हैं। 
विज्ञापन


पत्नी भी लगा चुकीं आरोप
चाफ इजीनियर विमल नेगी की पत्नी ने कॉरपोरेशन के उच्च अधिकारियों पर उनके पति को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और गलत काम करने के लिए दबाव बनाने के आरोप लगाए थे। इस मामले में पुलिस ने उनके बयान दर्ज करने के बाद आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।  इसके अलावा पूछताछ में पुलिस के हाथ मामले से संबंधित कई अहम सबूत भी हाथ लगे हैं। पुलिस मामले में लगातार कॉरपोरेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इसमें विमल नेगी के विंग के अधिकारियों के साथ ही अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके साथ ही पुलिस कॉरपोरेशन से कब्जे में लिए गए रिकॉर्ड की भी गहनता से पड़ताल कर रही है। ऑफिस रिकॉर्ड और बैठकों के मिनट्स से पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार विमल नेगी किन परिस्थितियों में काम कर रहे थे और उनके खिलाफ किसी प्रकार की विभागीय जांच और कारण बताओ नोटिस जारी तो नहीं किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed