फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Code of conducts ends but officers not came back to secteriate

..तो अभी भी आराम फरमा रहे हैं बड़े साहब!

Thu, 15 May 2014 01:26 PM IST
Updated Thu, 15 May 2014 01:26 PM IST
विज्ञापन
Code of conducts ends but officers not came back to secteriate

हिमाचल सरकार के सामान्य कामकाज से अब लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हट गई है। चुनाव आयोग ने सामान्य प्रशासनिक फैसले लेने की इजाजत दे दी है।

विज्ञापन


चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी अब प्रशासनिक अधिकारी कर सकेंगे। हालांकि कैबिनेट मंत्रियों पर अभी रोक रहेगी। हालांकि मंत्री भी अब शिमला से बाहर अपना सरकारी वाहन और स्टाफ इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


लेकिन ये राहत मिलने के बावजूद सचिवालय में काम पूरी तरह ठप है। सचिवालय में न तो कैबिनेट मंत्री दिख रहे हैं और न ही प्रशासनिक अफसर।

मंत्री लौटे, सचिव अवकाश पर

Code of conducts ends but officers not came back to secteriate

मंगलवार को हालांकि उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और कर्नल शांडिल सचिवालय कार्यालय तो आए, लेकिन प्रशासनिक काम इसलिए भी नहीं हो पाए, क्योंकि अधिकांश सेक्रेटरी शिमला से बाहर हैं।

मंगलवार को स्वास्थ्य सचिव विनीत चौधरी, वित्त सचिव डा. श्रीकांत बाल्दी, वन सचिव तरुण श्रीधर, उद्योग सचिव आरडी धीमान आदि सचिव सचिवालय में नहीं थे।

शिक्षा सचिव अली रजा रिजवी भी एक बैठक के लिए दिल्ली में हैं। विशेष सचिव स्तर के अधिकारी भी चुनाव ड्यूटी पर होने के कारण हिमाचल से बाहर हैं। ऐसे में सचिवालय में भी चुनावी गपशप और एग्जिट पोल पर चर्चाओं के अलावा कुछ काम नहीं है।

दिल्ली से शिमला लौटे मुख्यमंत्री

Code of conducts ends but officers not came back to secteriate

सोमवार सुबह दिल्ली गए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार शाम को शिमला लौट आए। वह मौसम खराब होने के बाद सड़क मार्ग से ही लौटे।

बुधवार से भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन भी शिमला पहुंच रहे हैं। वे एचपी यूनिवर्सिटी जाएंगे। साथ ही वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके साथ बैठक करेंगे।

उनके शिमला लौटने के बावजूद सीपीएस राजेश धर्माणी के इस्तीफे पर फैसला नहीं हो पाया। अब देखना है कि आखिर कब तक सीएम इस इस्तीफे को लेकर कोई फैसला लेते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed