फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   co given daily supply in shimla

शहरवासियों को राहत, आधे शहर में आज से रोज मिलेगा पानी

Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
co given daily supply in shimla
सेंट्रल जोन, संजौली और चौड़ा मैदान जोन के उपभोक्ताओं को पेयजल राशनिंग से राहत बाकी इलाकों में भी जल्द मिलेगा भरपूर पानी
विज्ञापन

25 दिन बाद पटरी पर लौटी पेयजल व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। 25 दिन बाद राजधानी की पेयजल व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। गुम्मा परियोजना से पानी की सप्लाई बढ़ने के बाद आधे से ज्यादा शहर को अब शुक्रवार से रोज पानी मिलेगा।
पेयजल कंपनी ने शहर के सेंट्रल जोन, चौड़ा मैदान और संजौली जोन में रोज पानी देने के निर्देश दिए हैं। संजौली जोन के संजौली बाजार, नवबहार, इंजनघर, सांगटी, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, नेरीधार, भट्ठाकुफर, अपर ढली, ढींगूधार, समिट्री, टनल एरिया, ढली क्षेत्र में अब रोज पानी आएगा। सेंट्रल जोन में भी मालरोड, लोअर बाजार, रामबाजार, सब्जी मंडी, कृष्णानगर, बसस्टैंड, अनाडेल, लक्कड़ बाजार, जाखू क्षेत्र में नियमित सप्लाई मिलेगी। कैथू, यूएस क्लब क्षेत्र में अभी तीसरे दिन पानी मिलेगा। इन्हें भी जल्द रोज सप्लाई देने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन

चौड़ा मैदान जोन के टुटीकंडी, बालूगंज, नाभा, फागली क्षेत्र में अब रोज पानी आएगा। रोज पानी देने के लिए सप्लाई की टाइमिंग बाकी दिनों की तुलना में कुछ घट सकती है। हालांकि, बिजली कट के चलते गिरि से अभी भी दो से तीन एमएलडी कम पानी मिल रहा है। लेकिन इसके बावजूद कंपनी ने कई इलाकों में रोज पानी देने का फैसला लिया है। वीकेंड पर भी इस बार शहरवासियों को भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन इलाकों में अभी तीसरे दिन पानी
शहर के छोटा शिमला जोन के कसुम्पटी, विकासनगर, पंथाघाटी, कंगनाधार, बीसीएस, न्यू शिमला इलाके में अभी तीसरे दिन ही पानी मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इन इलाकों में भी एक दो दिन में सप्लाई सुचारू हो जाएगी। इन्हें भी रोज पानी मिलने लगेगा।

ज्यादातर इलाकों में रोज पानी : एजीएम
पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने कहा कि शहर के ज्यादातर इलाकों में अब रोज पानी देने के निर्देश दिए हैं। जैसे-जैसे टैंकों में लेवल बनते जाएंगे, बाकी इलाकों में भी रोज पानी दिया जाएगा। शहरवासियों को पानी की किल्लत नहीं होगी।
कहां से कितना पानी मिला
परियोजना पानी एमएलडी में
गुम्मा 22.62 एमएलडी
गिरि 15.54 एमएलडी
चूरट 2.37 एमएलडी
चैड़ 0.10 एमएलडी
कोटी बरांडी 2.80 एमएलडी
सियोग 0.19 एमएलडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed