{"_id":"571b05fd4f1c1b6a7d8b4ecc","slug":"cng-buses-will-be-started-in-una-bilaspur-mandi-and-kullu-districts","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग के अलावा अब इन जिलों में भी चलेंगी सीएनजी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग के अलावा अब इन जिलों में भी चलेंगी सीएनजी बसें
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:50 AM IST
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग के अलावा अब ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी, कुल्लू जिले में सीएनजी बसें चलेंगी। इन जिलों में सीएनजी स्टेशन भी स्थापित किए जाएंगे। एनजीटी के आदेशानुसार प्रदेश सरकार की ओर से रोहतांग के लिए सीएनजी बसें चलाने के प्रारूप को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
परिवहन मंत्री जीएस बाली ने यह जानकारी शुक्रवार को नई दिल्ली में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के साथ बैठक में दी। बाली ने कहा कि राज्य सरकार सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रोहतांग दर्रे के लिए पर्यटकों तथा स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए सीएनजी बसें चलाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भारतीय गैस प्राधिकरण प्राइवेट लिमिटेड (गेल) की ओर से ऊना जिले के टाहलीवाल और मनाली में सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाने हैं। इसके लिए गेल ने 17.50 करोड़ रुपये की राशि प्रदेश सरकार से मांगी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इन स्टेशनों को स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध करवा रही है। सीएनजी बसें प्रदेश के विभिन्न भागों ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और कुल्लू से होकर गुजरेंगी। इन सभी स्थानों पर सीएनजी स्टेशन स्थापित होंगे।
गेल के प्रस्ताव में खामियां
परिवहन मंत्री ने कहा कि गेल के प्रस्ताव में कुछ खामियां हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि गेल हिमाचल प्रदेश सरकार की मदद से इस संबंध में पुन: से बिजनेस मॉडल तैयार करेगा। टाहलीवाल और मनाली के साथ साथ ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, मंडी और कुल्लू में सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। बैठक में हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग के सचिव आरएन बत्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थे।