{"_id":"447e43422507d819f5ce278b998bf576","slug":"cm-virbhadra-statement-over-pm-narendra-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी किसी से बात करें, मुझे क्या ऐतराज'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी किसी से बात करें, मुझे क्या ऐतराज'
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 24 Mar 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हिमाचल के मुख्य सचिव से टेली कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री का प्रेरोगेटिव है कि उन्हें किससे बात करनी है। इसमें उन्हें क्यों कोई आपत्ति होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने यह बात इस सवाल पर कही कि 25 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टेली कांफ्रेंसिंग से देश के मुख्य सचिवों को संबोधित करेंगे। इनमें हिमाचल के मुख्य सचिव भी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि हिमाचल के दो कैबिनेट मंत्रियों ने इसका खुला विरोध किया था। राजस्व एवं कानून मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा था कि देश भर में भी राज्य सरकारें जनता की ओर से चुनी गई हैं।
विज्ञापन
ऐसे में कोई भी फैसला मुख्यमंत्री स्तर पर ही लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री को अगर बात ही करनी है तो मुख्यमंत्रियों से करनी चाहिए। यह गलत परंपरा की शुरुआत है। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा ने भी कहा था कि प्रधानमंत्री का मुख्य सचिवों से संवाद स्थापित करना गलत कदम है। इसे जायज नहीं ठहराया जा सकता।
विज्ञापन