फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh write letter to pm modi.

वीरभद्र सिंह ने नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र, जानिए क्यों

Sun, 15 Feb 2015 10:06 AM IST
Updated Sun, 15 Feb 2015 10:06 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh write letter to pm modi.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि हिमाचल के विकास के लिए वह केंद्र सरकार से पूरा सहयोग के अपेक्षा रखते है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अटल बिहारी बाजपेयी की एनडीए सरकार की तरह मोदी सरकार भी प्रदेश के हाथ मजबूर करेगी।

विज्ञापन


उपमंडल में करोड़ों रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री ने जयसिंहपुर में जनसभा के दौरान कहा कि उन्होंने हमेशा विकास की राजनीति की है।
विज्ञापन


उन्होंने कभी भी क्षेत्रवाद की राजनीति नहीं की। उन्होंने मनरेगा बजट पर चिंता जताई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर मनरेगा के अंतर्गत राज्य को पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आशा जताई कि भारत सरकार राज्य के हिस्से में कटौती नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन यूपीए सरकार द्वारा आरंभ की गई यह एक महत्वाकांक्षी योजना है जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब लोगों को आर्थिक मदद मिल रही है।

वीरभद्र ने जनता को दी नसीहत

cm virbhadra singh write letter to pm modi.

केंद्र सरकार मनरेगा के लिए माकूल बजट मुहैया करवाए ताकि ग्रामीण इलाकों में विकास की कोई कमी न रहे। उन्होंने कहा कि आज मनरेगा के माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार तो मिला ही है, साथ ही इससे गांवों का विकास हो रहा है।

वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश के लोग उनकी शक्ति हैं तथा वह उनके कल्याण के लिए वचनबद्ध हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया वह हर परिस्थिति में एकजुट होकर प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

धर्म एवं जाति के नाम पर राजनीति करने वालों से सावधान रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश की कोई कन्या बिना पढ़ाई के न रह जाए, इसके लिए सरकार जगह-जगह स्कूल व कॉलेज खोल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्रों को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर न जाना पड़े, इसके लिए चंबा, हमीरपुर व सिरमौर में तीन मेडिकल कॉलेज खोलने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed