{"_id":"820008f49810b2d07a36957b2c605b61","slug":"cm-virbhadra-singh-will-go-to-delhi-to-meet-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाएंगे वीरभद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी से मिलने दिल्ली जाएंगे वीरभद्र सिंह
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 04 Jun 2014 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 5 जून को नई दिल्ली रवाना हो रहे हैं। इस बारे में उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी हो गया है।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह 5 जून को दिल्ली जाएंगे और 7 जून तक भारत सरकार में राज्य के मसलों के सिलसिले से कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसी दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देंगे और शिष्टाचार भेंट भी करेंगे।
विज्ञापन
वीरभद्र सिंह के साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली जा रहे हैं। वह प्रधानमंत्री के अलावा वित्त मंत्री अरुण जेटली और गृह मंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस हाईकमान में भी कुछ मुलाकातें होनी हैं। मुख्यमंत्री के रविवार 8 जून को शिमला लौटने का कार्यक्रम है। हालांकि इसी दौरान राज्य में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल संभव है।
छह से ज्यादा जिलों में डीसी बदले जाने हैं तो कई विभागाध्यक्षों के स्तर पर भी बदलाव होना है। सचिवालय में भी कुछ तबादले हो सकते हैं। माना जा रहा है कि दिल्ली में ही इस बारे में अब चर्चा होगी और सचिवालय से आदेश जारी होंगे।