फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh will Fight Election from Shimla Rural.

सीएम बोले, शिमला ग्रामीण मेरी सीट, कहीं और से चुनाव लड़ेंगे विक्रमादित्य

Wed, 08 Feb 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Wed, 08 Feb 2017 08:51 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh will Fight Election from Shimla Rural.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा फिलहाल उनकी सीट है। विक्रमादित्य सिंह के लिए कोई और सीट ढूंढ लेंगे। मंगलवार को बल्ह के कंसाचौक में आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी के बेटे रिंपल चौधरी की शादी की रिसेप्शन में पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में यह बात कही।

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका चुनाव क्षेत्र शिमला ग्रामीण है। वह इसी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। बेटे विक्रमादित्य सिंह के लिए उन्होंने कोई विधानसभा क्षेत्र चुनने की बात कही है। उन्होंने वर-वधु को भी आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


उनके साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, आईपीएच विद्या स्टोक्स, स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा और विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद थे। गौरतलब है‌ कि कुछ दिन पहले सीएम ने विक्रमादित्य सिंह के शिमला ग्रामीण से चुनाव लड़ने की बात कही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed