फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh visit to delhi

कांग्रेस की गरमाई सियासत के बीच सीएम वीरभद्र जाएंगे दिल्ली

Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 29 Aug 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh visit to delhi

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मंगलवार को नई दिल्ली जाएंगे। वे कांग्रेस आलाकमान के सामने अपनी बात रखेंगे। सीएम वीरभद्र सिंह के साथ कई मंत्री और विधायक भी नई दिल्ली का रुख करेंगे। कांग्रेस की गरमाई सियासत के बीच वीरभद्र का दिल्ली का ये दौरा अहम माना जा रहा है। 

विज्ञापन


मंगलवार को सीएम वीरभद्र सिंह दोपहर दो बजे के बाद वायु मार्ग से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। माना जा रहा है कि सीएम वीरभद्र सिंह इसी बीच कांग्रेस हाईकमान के बड़े नेताओं से भेंट कर सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, बताया जा रहा है कि सीएम अपने खिलाफ चल रहे मामलों को लेकर भी अपने अधिवक्ताओं से चर्चा करेंगे, मगर उनके दिल्ली दौरे को पिछले दिनों प्रदेश कांग्रेस में पैदा हुई राजनीतिक गरमाहट से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कुछ दिन पहले कहा था कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेेस संगठन की कार्यशैली से नाराजगी के बाद उनके इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी संगठन पर पूरी तरह से अपना नियंत्रण चाहते हैं, जबकि इस बारे में हाईकमान ने अभी तक उनकी बात को पूरी तरह से नहीं माना है। वे दिल्ली जाकर अपना अगला रुख साफ कर सकते हैं। 


दूसरा धड़ा भी डाल रहा दिल्ली में डेरा
वीरभद्र सिंह के प्रस्तावित दिल्ली दौरे के बीच दूसरे धड़ों के नेता भी नई दिल्ली जा सकते हैं। कई नेता जहां पहले से ही दिल्ली में डटे हैं, वहीं कई अन्य नेता भी अपनी बात रखने को दस जनपथ में डेरा जमा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed