फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh ultimatum to officers for restoration of power supply in shimla

सीएम ने अफसरों को लगाई फटकार, 24 घंटे का अल्टीमेटम

Tue, 10 Jan 2017 04:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 10 Jan 2017 04:02 PM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh ultimatum to officers for restoration of power supply in shimla

बर्फबारी के बाद से प्रभावित चल रहे जन जीवन को पटरी पर लाने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सभी विभागों के आला अधिकारियों के साथ आपात बैठक की। बैठक में सीएम ने व्यवस्था अब तक दुरुस्त न होने पर नाराजगी भी जताई। साथ ही अफसरों को युद्घस्तर पर काम कर हालात सामान्य करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में सड़कों, विद्युत व जल आपूर्ति की बहाली के लिए 25 करोड़ रुपये तत्काल जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रदेश में भारी बर्फबारी से प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, विद्युत, पेयजल तथा आवश्यक वस्तुओं की स्थिति के लिए समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

विज्ञापन

अफसरों को लगाई फटकार, पेयजल आपूर्ति सुचारू करने पर दिया जोर

cm virbhadra singh ultimatum to officers for restoration of power supply in shimla

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला प्रदेश की राजधानी है और यहां बेहतर जन सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए सरकार की विभिन्न एजेंसियों को तैयार रहना चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को मंगलवार शाम तक राजधानी तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति सामान्य करने के निर्देश दिए हैं। 

साथ ही हर हाल में पानी की सप्लाई लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि अतिरिक्त धनराशि की आवश्यकता पड़ती है जो जरूरत के मुताबिक और धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इन विभागों के अधिकारियों व कर्मचारी जो अवकाश पर हैं, यदि आवश्यकता हुई तो उनका अवकाश रद्द किया जा सकता है। 

बच्चे की मृत्यु के मामले में लिया कड़ा संज्ञान

cm virbhadra singh ultimatum to officers for restoration of power supply in shimla

इसके साथ ही सीएम ने गत दिनों कमला नेहरू अस्पताल में एक बच्चे की मृत्यु के मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए जांच के भी निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में प्रयोग किए जा रहे जनरेटरों की तुरंत मरम्मत या उन्हें बदलने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण श्रीधर, नरेंद्र चौहान, डा. श्रीकांत बाल्दी तथा मनीषा नंदा, प्रधान सचिव जगदीश चंद्र शर्मा, डीजीपी संजय कुमार, नगर

निगम शिमला के आयुक्त पंकज राय, विशेष सचिव डीडी शर्मा, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरिंग-इन-चीफ, विद्युत विभाग के प्रबंध निदेशक, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख अभियंता, उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शिमला तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed