फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   CM Virbhadra Singh targets on pm narendra modi in mandi rally

पंडित नेहरू से पीएम पद की गरिमा की सीख लें मोदी: वीरभद्र

Sun, 08 Oct 2017 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sun, 08 Oct 2017 09:09 AM IST
विज्ञापन
CM Virbhadra Singh targets on pm narendra modi in mandi rally

मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में 'विकास से विजय' की ओर रैली में सीएम वीरभद्र सिंह केंद्र की मोदी सरकार पर खूब गरजे। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में भाजपा रैली में पीएम ने जो बयान कांग्रेस नेतृत्व पर दिए वह उनको शोभा नहीं देते। उन्हें प्रधानमंत्री पद की गरिमा समझने के लिए पंडित नेहरू से सीख लेनी चाहिए।

विज्ञापन


बिलासपुर में बनने वाला एम्स हिमाचल का हक है। पीएम मोदी ने हिमाचल को कोई खैरात नहीं दी है। देश के सभी राज्य हिमाचल का हिस्सा हैं। हिमाचल प्रदेश में विकास पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की देन है। सीएम ने कहा कि हमने धरातल पर विकास किया है। यह जनता के सामने है।
विज्ञापन


मोदी ने सत्ता में आते ही शासन तंत्र का दुरूपयोग किया है। सरकारी एंजेसियों को कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने में लगा दिया है।देश में नोटबंदी लागू कर केंद्र सरकार ने लोगों को भीख मांगने पर मजबूर कर दिया। वहीं जीएमएटी को गलत तरीके से लागू कर व्यापारी वर्ग और आम लोगों को नुकसान पहुंचाया है। जनता विस चुनावों में इसका जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीरभद्र फकीर नहीं, हिमाचल की तकदीर हैं: शिंदे

CM Virbhadra Singh targets on pm narendra modi in mandi rally

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने भी प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि जितना विकास प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पांच सालों में किया है उतना 12 वर्षो में भाजपा अथवा अन्य सरकारें नहीं करवा सकती हैं। सीएम फकीर नहीं हिमाचल की तकदीर हैं।

अब समय आ गया है कि देश से भाजपा की छुट्टी जनता को कर देनी चाहिए और इसकी शुरूआत हिमाचल से ही होनी चाहिए। शिंदे ने कहा कि हिमाचल कांग्रेस का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। हिमाचल की जनता विकास को मत देती है।

केंद्र में भाजपा की सरकार तीन वर्षो से है लेकिन इन तीन वर्षो में भी सीएम वीरभद्र सिंह ने केंद्र सरकार से लड़ाई करते हुए अथाह विकास किया है। कठिन कार्यकाल में जिसमें केंद्र सरकार ने सीएम के पीछे इतनी एंजेसियां लगा रखी हैं। तब भी मुख्यमंत्री ने विकास के मामले में नई ऊंचाईयां दर्ज की हैं।

देश की तहजीब नहीं समझते पीएम मोदी: आनंद

CM Virbhadra Singh targets on pm narendra modi in mandi rally

राज्यसभा के उपनेता आनंद शर्मा ने प्रदेश सरकार की 'विकास से विजय' की ओर रैली में जीएसटी और नोटबंदी पर पीएम मोदी पर खूब कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि पीएम देश की तहजीब को नहीं समझते हैं। वह देश की जनता की बात सुनने को तैयार नहीं है। बिलासपुर में कांग्रेस नेतृत्व पर दिए गए बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अमित शाह और पीएम मोदी से उन्हें नेतृत्व के बारे में सलाह लेने की जरूरत नहीं है।

उन्हें कांग्रेस पार्टी के 132 वर्षो के इतिहास पर फख्र है। कहा कि टीवी, रेडियो पर हर दिन पीएम मोदी के प्रवचन आते हैं। लेकिन, वह केंद्र सरकार के तीन वर्षो के कार्यकाल का हिसाब नहीं देते हैं। देश की जनता तीन वर्षो का हिसाब मांग रही है। केंद्र सरकार ने पहले नोटबंदी और बाद में जीएसटी को गलत तरीके से लागू किया।

जनता भाजपा सरकार से इसका हिसाब लेगी। आगामी विस चुनावों में केंद्र सरकार को जनता इसकी सजा सुनाएगी और इसकी शुरूआत हिमाचल से होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पहले नोटबंदी और बाद में जीएसटी को गलत तरीके से लागू कर जनता की परेशानियों को बढ़ाया है। जब से भाजपा सरकार सत्ता में आई है। सरकार ने शासन तंत्र का गलत प्रयोग किया है।

कांग्रेस के नेताओं को बदनाम करने के लिए एंजेसियों का दुरूपयोग किया जा रहा है। नोटबंदी लागू कर सरकार ने लोगों को भीख मांगने पर विवश कर दिया। वहीं जीएसटी को भी सरकार ने गलत तरीके से लागू किया है। आज देश में जीडीपी की दर दो फीसदी गिर गई है। इसके लिए केंद्र सरकार की गलत नीतियां ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने सीएम वीरभद्र सिंह को गतिशील मुख्यमंत्री करार दिया।

मनमोहन की लाइब्रेरी में झांकते तो नहीं गिरती जीडीपी: रंजन

CM Virbhadra Singh targets on pm narendra modi in mandi rally

रैली में कांग्रेस की राष्ट्रीय सहसचिव और हिमाचल सह प्रभारी रंजीता रंजन ने नोटबंदी और जीएसटी पर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। उन्होंने पीएम मोदी को नसीहत दी कि पीएम पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के बाथरूम में झांकने की बजाए यदि उनकी लाइब्रेरी में झांके होते तो आज देश की जीडीपी इस तरह से नहीं टूटती।

उन्होंने कहा कि पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बयान दिया था कि वह बाथरूम में रेनकोट पहन कर नहाने वाले व्यक्ति हैं जिन्होंने भ्रष्ट्राचार तो नहीं किया लेकिन वह भ्रष्टाचार को पनाह देते रहे। उन्होंने कहा कि पीएम नोटबंदी के दौरान लाइनों में लगने से मरे लोगों की मौत का हिसाब दें।

उन्होंने पीएम मोदी को अनट्रेंड दर्जी की संज्ञा दे डाली। रंजीता रंजन ने कहा कि पहले मोदी ने नोटबंदी लागू कर दी और फिर एटीएम के नाप लेते फिरे। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि यह तो वही बात हुई कि पहले सूट की सिलाई कर लो और फिर पहनने वाले का नाप लो। घरेलु गैस की कीमतों में वृद्धि का भी देश की नारी शक्ति जबाव मांग रही है।

कहा कि देश की हर गृहणी अपने पति के पैसे चुराती है ताकि कभी अच्छे बुरे वक्त में यह जमा पूंजी काम आए। लेकिन केंद्र सरकार ने इस पर भी डाका डाला है। उन्होंने कहा कि वह खुद पति के पैसे चुराती हैं। आज देश की नारी शक्ति भी भाजपा सरकार से जबाव मांग रही है।

जुमलों की सरकार है मोदी सरकार: सुक्खू

CM Virbhadra Singh targets on pm narendra modi in mandi rally

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रैली में केंद्र सरकार को जुमलों की सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जुमलों की सरकार है। लेकिन देश जुमलों से नहीं चलता है। पीएम मोदी जब भी हिमाचल आए हैं उन्होंने महज जुमले ही दिए हैं। इसके अलावा आज तक हिमाचल को कुछ नहीं मिला है।

प्रदेश कांग्रेस सरकार ने सीएम वीरभद्र सिंह और कैबिनेट मंत्रियों की मेहनत से प्रदेश के हर कोने में विकास करवाया है। केंद्र भाजपा सरकार बताए कि तीन वर्षो में उन्होंने कितने बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा ने दो करोड़ रोजगार देने का वादा किया था।

वह रोजगार कहां है। हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख अब तक क्यों नहीं आया। केंद्र सरकार हर सवाल हर वायदे का जबाव दे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही बलिदानों से शुरू हुआ है। पूर्व प्रधानमंत्री ने देश के लिए सीने पर 36 गोलियां खाईं और

राजीव गांधी ने देश के लिए जिंदगी कुर्बान की। आने वाले विस चुनावों में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सत्ता में आएगी। विकास की रफ्तार और हर कोने में कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाकर इस कार्य को अंजाम दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed