फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   cm virbhadra singh targets bjp over dividing people

सीएम का भाजपा पर वार, 'टीका लगाओ हट जाएगी ये बीमारी'

Mon, 06 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, जवाली (कांगड़ा) Updated Mon, 06 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
cm virbhadra singh targets bjp over dividing people

भाजपा क्षेत्रवाद और प्रदेश को बांटने की छुआछूत की बीमारी से ग्रस्त है। यह बीमारी भाजपा को उसके संस्थापक संगठन जनसंघ से ही मिली है। इस साल चुनाव में जनता कांग्रेस को वोट देकर भाजपा को ऐसा टीका लगाए, जिससे उसकी छुआछूत की यह बीमारी ठीक हो जाए। यह बात मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने रविवार को जवाली विस क्षेत्र के भरमाड़ में जनसभा के दौरान कही। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा सत्ता हथियाने के लिए गिरगिट की तरह रंग बदलती है और क्षेत्रवाद, जातपात के नाम पर प्रदेश को बांटती है। भाजपा ने हमेशा ओछी राजनीति करके सूबे के विकास को कभी तरजीह नहीं दी है। वीरभद्र बोले- विपक्षी पार्टी ने हमेशा सूबे की जनता को तोड़ने का प्रयास किया है। भाजपा की सरकार बनने पर वह प्रदेश के विकास की बजाय अपने चहेतों का विकास करने में जुट जाती है।

विज्ञापन

भाजपाइयों को सोते-जागते मैं ही दिखता हूं

cm virbhadra singh targets bjp over dividing people

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश में करीब 119 डिग्री कॉलेज खोले हैं और आज प्रदेश शिक्षा के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है। हर क्षेत्र में प्रदेश विकास कर रहा है तथा आगे भी विकास होगा। कहा कि गांव का विकास होगा तभी प्रदेश का विकास होगा। तरक्की की कोई सीमा नहीं होती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश भाजपा को मेरा फोबिया हो गया है। उठने-बैठते, सोते-जागते भाजपाइयों को मेरी ही सूरत दिखाई देती है। कहा कि केंद्र सरकार ने भी प्रदेश के विकास को कोई तरजीह नहीं दी है। मात्र अपने चहेतों को ही लाभ देने में जुटी है। वीरभद्र बोले - विकास के मामले में कांग्रेस सरकार का कोई सानी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed