{"_id":"479f8fff3bdcafe4092ffd4246133e1d","slug":"cm-virbhadra-singh-targets-bjp-over-bihar-election-results-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार चुनाव में निकली भाजपा के अच्छे दिनों की हवा: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार चुनाव में निकली भाजपा के अच्छे दिनों की हवा: वीरभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sun, 15 Nov 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ज्यूरी में जनसभा में कहा कि भाजपा के अच्छे दिनों के नारे की बिहार चुनावों ने हवा निकाल दी है। भाजपा लोगों को धर्म और क्षेत्र के नाम पर बांटने में लगी रही। उन्होंने कहा कि राज्य का समग्र एवं संतुलित विकास कांग्रेस सरकार की देन है।
विज्ञापन
केंद्र में कांग्रेस की सरकारों ने ही देश के पहाड़ी राज्यों को विशेष दर्जा प्रदान किया जिसमें हिमाचल प्रदेश भी शामिल है। आज प्रदेश में सरकारी क्षेत्र में 18500 पाठशालाएं, 94 डिग्री कॉलेज, 34000 किमी लंबी सड़कें, कई सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं, जल विद्युत परियोजनाएं और कई स्वास्थ्य संस्थान हैं जो राज्य के अस्तित्व में आने से लेकर अभी तक विकास की यात्रा को दर्शाते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि देश के क्षेत्र विशेष के लोगों में तनावपूर्ण माहौल है। उन्होंने कहा कि देश में शासन कर रहे राजनीतिक दलों का अपना कोई धर्म नहीं होता बल्कि उन्हें क्षेत्र एवं धर्म के बजाय बड़े स्तर पर लोगों के कल्याण के लिए काम करना होता है।
विज्ञापन
केंद्र में सरकार को भी इसी तर्ज पर काम करने की आवश्यकता है। भाजपा की नीतियां अमीरों एवं व्यापारिक समुदाय को फायदा पहुंचाने वाली हैं। दालों एवं खाद्य तेलों की कीमतें आसमान छू रही हैं। हालांकि, प्रदेश सरकार राज्य के लोगों को सस्ती दरों पर राशन उपलब्ध करवा कर काफी राहत पहुंचा रही है।