'भाजपा नेताओं ने हमेशा की बांटने की राजनीति'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि भाजपा नेताओं ने हमेशा ही बांटने की राजनीति की है। भाजपा ने उन्हें झूठे मामलों में फंसाने की कोशिश की है जबकि वह अधिक मजबूत होकर उभरे हैं। उन्होंने कहा कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। भाजपा का गलत प्रचार और आलोचना अधिक समय तक नहीं चलेगी।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गवाही-कलां में शनिवार को जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है, जिसका श्रेय प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार से लेकर सत्तासीन रही कांग्रेस की सरकारों को जाता है।
कहा, चरित्र हनन की राजनीति नहीं की कांग्रेस सरकार ने
मुख्यमंत्री ने भाजपा नेताओं को सलाह दी कि उन्हें इस सच्चाई को स्वीकार करना चाहिए कि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने चरित्र हनन की राजनीति में लिप्त न होकर राज्य के सभी क्षेत्रों का विकास किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग पढ़े-लिखे हैं और आसानी से भाजपा की ऐसी नीतियों के शिकार नहीं होंगे।
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने धर्मशाला में क्रिकेट स्टेडियम और पांच सितारा होटल के निर्माण के लिए करोड़ों रुपये की बहुमूल्य जमीन दी। इस जमीन पर सैकड़ों पेड़ थे, लेकिन भाजपा ने इसे बंजर जमीन बताया। भाजपा ने एचपीसीए को अपने ही रिश्तेदारों की 25 सदस्यों की कंपनी बनाया। उन्होंने कहा कि एचपीसीए का पंजीकरण सहकारी अधिनियम के तहत किया जाना चाहिए था।